खेल

Under 19 World Cup 2024: भारतीय अंडर-19 टीम की लगातार दूसरी जीत, आयरलैंड को 201 रनों से हराया.

Under 19 World Cup 2024: साउथ अफ्रीका में खेले जा रहे अंडर 19 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम कमाल का प्रदर्शन कर रही है. टीम इंडिया ने टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की है. भारत ने आयरलैंड को 201 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया है. गुरुवार को टूर्नामेंट का 15वां मैच भारत और आयलैंड के बीच खेला गया. ऑयरलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था लेकिन ये फैसला टीम पर भारी पड़ गया.

भातीय अंडर-19 टीम की दूसरी जीत

भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 301 रन बनाए. भारत की ओर से मुशीर खान ने बेहतरीन पारी खेली. उन्होंने 106 गेंदों पर 118 रनों की शानदार पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 9 चौके और 4 छक्के निकले. वहीं कप्तान उदय सहारन ने 84 गेंदों में 5 चौके की मदद से 75 रन बनाए. इन दोनों बल्लेबाजों की पारी के दम पर भारत का स्कोर 300 के पार हो पाया और भारत ने आयरलैंड को जीत के लिए 302 रनों का बड़ा टारगेट दिया.

100 रन पर ढेर हुई आयरलैंड

भारत की ओर से दिए गए टारगेट का पीछा करने उतरी आयरलैंड की टीम 100 रन पर ढेर हो गई. भारत की ओर से नमन तिवारी ने सर्वाधिक 4 विकेट झटके. उन्होंने 10 ओवर की गेंदबाजी की, जिसमें 53 रन देकर 4 बल्लेबाजों को चलता किया. इसके अलावा सौम्य कुमार पांडे ने भी 3 विकेट झटके और आयरलैंड टीम को बैकफुट पर धकेल दिया. कप्तान उदय सहारन, मुरुगन अभिषेक और धनुष गौड़ा को एक-एक सफलता मिली. इस तरह से आयरलैंड की पूरी टीम 29.4 ओवर में 100 रन पर ढेर हो गई.

बता दें कि भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में आज अपना दूसरा मैच खेलने के लिए उतरी थी. इससे पहले टूर्नामेंट में आगाज करते हुए भारत ने बांग्लादेश टीम को 84 रनों के अंतर से हराया था.

ये भी पढ़ें- IND vs ENG: इंग्लैंड की पहली पारी 246 रन पर समाप्त, भारतीय स्पिनर्स ने झटके 8 विकेट

भारतीय अंडर-19 टीम प्लेइंग इलेवन

आदर्श सिंह, अर्शिन कुलकर्णी, मुशीर खान, उदय सहारन (कप्तान), प्रियांशु मोलिया, अरावेली अवनीश (विकेटकीपर), सचिन धस, मुरुगन अभिषेक, धनुष गौड़ा, सौम्य पांडे, नमन तिवारी.

आयरलैंड अंडर-19 टीम प्लेइंग इलेवन

जॉर्डन नील, रयान हंटर (विकेटकीपर), कियान हिल्टन, फिलिपस ले रॉक्स (कप्तान), स्कॉट मैकबेथ, जॉन मैकनेली, कार्सन मैकुलॉ, ओलिवर रिले, मैकडारा कॉसग्रेव, डैनियल फोर्किन, फिन लुट्टन.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

7 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

8 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

8 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

9 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

9 hours ago