Bharat Express DD Free Dish

इंजमाम उल हक ने फिर कर दी ऐसी हरकत जिससे क्रिकेट फैन्स दे रहे हैं गालियां

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक ने BCCI के खिलाफ तीखा बयान दिया है. जिसके बाद क्रिकेट फैन्स उन्हे सोशल मीडिया पर जमकर लताड़ लगा रहे हैं.

inzamam ul haq

इंजमाम उल हक (फाइल फोटो)

IPL Foreign Players ban Debate: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के खिलाफ तीखा बयान दिया है. उन्होंने दुनिया भर के क्रिकेट बोर्ड्स से इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का बॉयकॉट करने की अपील की है. इंजमाम का मानना है कि भारत अपने खिलाड़ियों को विदेशी लीग में खेलने की अनुमति नहीं देता, जबकि विदेशी क्रिकेटर आईपीएल में भाग लेते हैं.

भारत को दुबई में खेलने का फायदा?

इस विवाद की शुरुआत तब हुई जब इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर नासिर हुसैन और माइकल एथरटन ने दावा किया कि भारतीय टीम को अपने सभी मैच दुबई में खेलने का फायदा मिल रहा है. इस मामले को और तूल तब मिला जब भारत सरकार ने सुरक्षा कारणों के चलते भारतीय टीम को पाकिस्तान में होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने की मंजूरी नहीं दी. इसके बाद आईसीसी ने टीम इंडिया के सभी मैच दुबई में आयोजित करने का फैसला किया.

इंजमाम उल हक का IPL बॉयकॉट का बयान

इंजमाम उल हक ने एक पाकिस्तानी टीवी चैनल पर बयान देते हुए कहा,

“चैंपियंस ट्रॉफी को छोड़िए, टॉप इंटरनेशनल खिलाड़ी आईपीएल में भाग लेते हैं, लेकिन भारतीय खिलाड़ी अन्य लीग में हिस्सा नहीं लेते. अन्य क्रिकेट बोर्ड्स को भी अपने खिलाड़ियों को आईपीएल में भेजना बंद कर देना चाहिए. अगर भारतीय बोर्ड (BCCI) अपने खिलाड़ियों को अन्य लीग में नहीं भेजता, तो बाकी बोर्ड्स को भी इस पर सख्त रुख अपनाना चाहिए.”

बता दें कि BCCI के अनुबंध के तहत कोई भी भारतीय क्रिकेटर विदेशी लीग में तब तक नहीं खेल सकता जब तक वह संन्यास नहीं ले लेता.

सेमीफाइनल की तस्वीर अभी साफ नहीं

  • आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले माहौल बेहद अनिश्चित बना हुआ है. भारत को अपना अंतिम ग्रुप मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना है.
  • अगर भारत यह मैच जीतता है, तो उसका सेमीफाइनल में मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा.
  • अगर भारत हारता है, तो वह सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगा.

इस अनिश्चितता के बीच ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका संभावित मुकाबले की तैयारियों के लिए पहले ही दुबई पहुंच चुके हैं. हालांकि, इनमें से एक टीम को 2000 किलोमीटर की यात्रा करके पाकिस्तान लौटना होगा, ताकि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में खेल सके.

BCCI पर बढ़ता दबाव

इंजमाम उल हक, नासिर हुसैन और माइकल एथरटन के बयानों ने BCCI के खिलाफ माहौल गर्मा दिया है. इस पूरे विवाद ने ना सिर्फ चैंपियंस ट्रॉफी बल्कि आईपीएल के भविष्य पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. अब देखना होगा कि इस विवाद में आगे क्या मोड़ आता है.


इसे भी पढ़ें- Matt Henry का घातक स्पेल! Champions Trophy 2025 में भारत के खिलाफ रचा इतिहास, लिया पांच विकेट हॉल


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read