Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

IPL 2024, RCB vs KKR: किंग कोहली के सामने होगी गंभीर की ये टीम, देखें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

IPL 2024, RCB vs KKR: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में गुरुवार 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच सीजन का 10वां मैच खेला जाएगा.

Sunil Naren vs MD siraj

सुनील नरेन और मोहम्मद सिराज (फोटो- एक्स)

IPL 2024, RCB vs KKR: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में गुरुवार 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच सीजन का 10वां मैच खेला जाएगा. बेंगलुरु के एम चिन्ना स्वामी स्टेडियम में ये मैच शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा. कोलकाता ने अपने पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 4 रन से हराया था. वहीं आरसीबी को अपने पहले मैच में डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद आरसीबी ने जोरदार वापसी करते हुए अपने दूसरे मैच में पंजाब किंग्स को 4 विकेट से हराकर जीत का खाता खोला था. अब आज के मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर होने की संभावना है.

आरसीबी की संभावित प्लेइंग 11

विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), कैमरन ग्रीन, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, अनुज रावत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, अल्जारी जोसेफ, मयंक डागर, मोहम्मद सिराज, यश दयाल.
इम्पैक्ट प्लेयर- महिपाल लोमरोर

केकेआर की संभावित प्लेइंग 11

फिल साल्ट (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेस अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नीतीश राणा, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, मिचेल स्टार्क, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती.
इम्पैक्ट प्लेयर- सुयश शर्मा

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की फुल स्क्वॉड

फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, राजत पाटीदार, दिनेश कार्तिक, अनुज रावत, सुयश प्रभुदेाई, विल जैक्स, महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, मनोज भंडगे, विकेट कुमार वैशाक, मयंक डागर, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज, हिमांशु शर्मा, रीस टॉप्ली, कैमरन ग्रीन, राजन कुमार, अल्जारी जोसेफ, टॉम कुरेन, यश दयाल, लॉकी फर्ग्यूसन, स्वप्निल सिंह, सौरव चौहान.

कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) की फुल स्क्वॉड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), नीतीश राणा, रिंकु सिंह, रहमानुल्लाह गुरबाज, सुनील नरेन, फिल साल्ट, आंद्रे रसेल, सुयश शर्मा, अनुकूल रॉय, वेंकटेश अय्यर, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, केएस भरत, चेतन सकारिया, मिचेल स्टार्क, अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह, मनीष पांडे, साकिब हुसैन, शेरफेन रदरफोर्ड, मुजीब उर रहमान, दुष्मंथा चमीरा.

ये भी पढ़ें- RR vs DC: दिल्ली ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital