Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

IND vs AUS T20: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरी जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगा भारत, जानें संभावित प्लेइंग 11

IND vs AUS 2nd T20: टीम इंडिया रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा टी20 मैच खेलने के लिए उतरेगी. तिरुवनंतपुरम में दोनों देशों के बीच मुकाबला खेला जाएगा. भारत 1-0 से आगे है.

Ind vs Aus3

भारत vs ऑस्ट्रेलिया (सोर्स- बीसीसीआई X)

IND vs AUS 2nd T20: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेला जा रहा है. सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम इंडिया पर गुरुवार को खेले गए पहले मैच में दो विकेट से जीत दर्ज कर ली. दोनों टीमों के बीच रविवार को दूसरा मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफिल्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. भारत फिलहाल 1-0 से सीरीज में आगे है. वहीं कल जब दोनों टीमें आमने-सामने होंगी तो टीम इंडिया की कोशिश मैच जीतकर ऑस्ट्रेलिया पर बढ़त बनाने की होगी.

ग्रीनफील्ड की पिच गेंदबाजों के लिए मददगार

ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच गेंदबाजों के लिए काफी मददगार साबित होता है. इस पिच पर गेंदबाजों का दबदबा देखने को काफी देखने को मिलता है. खासकर स्पिन गेंदबाजों की ज्यादा मदद मिलती है. यही कारण है कि इस मैदान पर जब भी मैच होते हैं, तो स्कोर बोर्ड पर बड़ा स्कोर देखने को नहीं मिलते हैं.

तिरुवनंतपुरम में बारिश बन सकती है बाधा

तिरुवनंतपुरम में रविवार को बारिश होने का अनुमान है. मैच के दिन बारिश होने की 25 प्रतिशत संभावना है. वहीं शाम के समय में बारिश नहीं होने की संभावना है, ऐसे में मैच बिना खलल के पूरा हो सकता है. दिन का तापमान 25 डिग्री तक जा सकता है.

ये भी पढ़ें- तेज गेंदबाज मुकेश कुमार की संघर्ष की कहानी, बताया कैसे बल्लेबाज से बन गए गेंदबाज

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 मैच के आंकड़े

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक 27 टी20 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें भारतीय टीम ने 16 दफा मैच को अपने नाम किया है. वहीं 10 मैचों में कंगारू टीम को जीत मिली है. वहीं एक मैच बेनतीजा रहा है.

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन

यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा,  रिंकु सिंह, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, प्रसिद्ध कृष्णा.

ये भी पढ़ें- U19 Asia Cup 2023: अंडर-19 एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, जानें किसे मिली कप्तान की जिम्मेदारी

ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग इलेवन

मैथ्यू शॉर्ट, स्टीवन स्मिथ, जोश इंग्लिश, आरोन हार्डी, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (कप्तान और विकेटकीपर), सीन एबॉट, नाथन एलिस, जेसन बेहरेनडॉर्फ, तनवीर सांघा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital