Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

IPL 2024, MI Vs RCB: घरेलू मैदान पर मुंबई इंडियंस की लगातार दूसरी जीत, बुमराह की घातक गेंदबाजी के बाद सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन की तूफानी पारी, आरसीबी को रौंदा

IPL 2024, MI Vs RCB: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का 25वां मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया. जिसमें मुंबई ने 7 विकेट से जीत दर्ज की.

Mumbai Indians vs Royal Challengers Bengaluru

मुंबई इंडियंस Vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (फोटो- IPL)

IPL 2024, MI Vs RCB: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का 25वां मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया. जिसमें मुंबई ने 7 विकेट से जीत दर्ज की. मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. बेंगलुरु की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 196 रन बनाए. इसके जवाब में एमआई ने 15.3 ओवर में 3 विकेट खोकर मैच को अपने नाम कर लिया. ईशान किशन (69), रोहित शर्मा (38), सूर्यकुमार यादव (52), हार्दिक पंड्या (21*) तिलक वर्मा (16*) रन बनाए. जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट चटकाए. श्रेयस गोपाल, आकाश मधवाल और जेराल्ड कोएत्जी को एक-एक सफलता मिली. आरसीबी की ओर से कप्तान फाफ डु प्लेसिस (61), रजत पाटीदार (50) और दिनेश कार्तिक ने नाबाद 53 रनों की पारी खेली. इसके अलावा कोई भी खिलाड़ी दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital