Bharat Express DD Free Dish

कैच था या नॉट आउट? अहमदाबाद में अंपायर के एक फैसले ने गरमाया फाइनल का माहौल, मैदान पर RCB खिलाड़ियों ने की तीखी बहस

Jordan Cox Catch Controversy: IPL 2026 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेले जा रहे मुकाबले में एक कैच ने पूरे मैच का माहौल गरमा दिया. अहमदाबाद के मैदान पर जॉर्डन कॉक्स द्वारा लपके गए कैच को लेकर विवाद खड़ा हो गया, जिसके बाद आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार समेत कई खिलाड़ी अंपायर के फैसले से असहमत नजर आए.

Jordan Cox Catch Controversy

Jordan Cox Catch Controversy

Jordan Cox Catch Controversy: IPL 2026 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेले जा रहे मुकाबले में एक कैच ने पूरे मैच का माहौल गरमा दिया. अहमदाबाद के मैदान पर जॉर्डन कॉक्स द्वारा लपके गए कैच को लेकर विवाद खड़ा हो गया, जिसके बाद आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार समेत कई खिलाड़ी अंपायर के फैसले से असहमत नजर आए.

यह घटना गुजरात टाइटंस की पारी के 10वें ओवर में देखने को मिली. उस समय वॉशिंगटन सुंदर क्रीज पर मौजूद थे और आरसीबी की ओर से जैकब डफी गेंदबाजी कर रहे थे. ओवर की आखिरी गेंद डफी ने शॉर्ट डाली, जिस पर सुंदर ने पुल शॉट खेलने की कोशिश की. हालांकि गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेकर डीप फाइन लेग की दिशा में चली गई.

फील्डिंग कर रहे जॉर्डन कॉक्स ने तेजी से दौड़ लगाते हुए शानदार डाइव लगाई और कैच पकड़ लिया. पहली नजर में यह साफ विकेट दिखाई दिया और सुंदर भी पवेलियन की ओर लौटने लगे. लेकिन तभी मैदानी अंपायर ने उन्हें रुकने का इशारा किया और फैसला थर्ड अंपायर के पास भेज दिया.

रिप्ले में देखा गया कि कैच पूरा करते समय गेंद जमीन को छूती हुई नजर आ रही थी. इसी आधार पर थर्ड अंपायर ने कैच को अमान्य करार देते हुए वॉशिंगटन सुंदर को नॉट आउट घोषित कर दिया.

अंपायर के फैसले से नाराज दिखे RCB खिलाड़ी

थर्ड अंपायर का फैसला आते ही आरसीबी खेमे में नाराजगी साफ दिखाई दी. कप्तान रजत पाटीदार समेत कई खिलाड़ियों ने अंपायर से चर्चा की और फैसले पर अपनी असहमति जताई. मैदान पर कुछ देर तक इस निर्णय को लेकर बहस का माहौल भी बना रहा.

हालांकि तकनीकी समीक्षा के बाद लिया गया फैसला बरकरार रहा और सुंदर को जीवनदान मिल गया.

मिले मौके का वॉशिंगटन ने उठाया ‘सुंदर’ फायदा

जीवनदान मिलने के बाद वॉशिंगटन सुंदर ने आरसीबी को और निराश किया. उन्होंने जिम्मेदारी के साथ बल्लेबाजी करते हुए आईपीएल करियर का तीसरा अर्धशतक पूरा किया. सुंदर ने 37 गेंदों पर नाबाद 50 रन बनाए और अपनी पारी में पांच चौके लगाए. उनकी इस पारी ने गुजरात को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई.

गुजरात टाइटंस ने खड़ा किया चुनौतीपूर्ण स्कोर

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 155 रन बनाए. टीम की ओर से वॉशिंगटन सुंदर सबसे सफल बल्लेबाज रहे. उनके अलावा निशांत सिंधु ने 18 गेंदों में 20 रन और जोस बटलर ने 23 गेंदों पर 19 रन का योगदान दिया.

ये भी पढ़ें- श्रीलंका में रनों का अंबार लगाएंगे Vaibhav Sooryavanshi! जानिए रियान पराग के बाहर होने के बाद कैसी है पूरी टीम?

आरसीबी के गेंदबाजों में रसिख सलाम सबसे सफल रहे. उन्होंने तीन महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए. वहीं अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने दो-दो विकेट अपने नाम किए. क्रुणाल पंड्या को भी एक सफलता मिली.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read