Bharat Express DD Free Dish

बेलफास्ट में आयरलैंड ने रचा इतिहास! पहली बार भारत को टी-20 में चटाई धूल; पहले मुकाबले में 34 रन से जीता मैच

Ireland Beat India: आयरलैंड ने सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में खेले जा रहे टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम को 34 रन से हरा दिया है. आयरलैंड की यह जीत ऐतिहासिक है. यह पहला मौका है, जब आयरलैंड ने भारतीय टीम को हराया है.

Ireland Beat India

Ireland Beat India: आयरलैंड ने सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में खेले जा रहे टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम को 34 रन से हरा दिया है. आयरलैंड की यह जीत ऐतिहासिक है. यह पहला मौका है, जब आयरलैंड ने भारतीय टीम को हराया है. 183 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 18.5 ओवर में 148 रन पर सिमट गई.

183 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. सैमसन (5), ईशान किशन (1) और कप्तान श्रेयस अय्यर (3) का विकेट जल्दी गिर गया. अभिषेक शर्मा एकमात्र बल्लेबाज रहे, जो अपने अंदाज में खेलते हुए नजर आए. अभिषेक ने 20 गेंदों पर 2 छक्कों और 7 चौकों की मदद से 50 रन की पारी खेली.

ना तिलक चले ना शिवम

तिलक वर्मा (19), शिवम दुबे (25), और अक्षर पटेल (15) अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके. नियमित अंतराल पर विकेट खो रही भारतीय टीम 18.5 ओवर में 148 रन पर सिमट गई और 34 रन से मैच गंवा बैठी.

आयरलैंड की तरफ से मैथ्यू हम्फ्रीज ने 3, मैथ्यू होलार्ड ने 3 विकेट लिए. जय मूंद्रा ने 2 विकेट लिए. लियाम मैकार्थी और गारेथ डेलानी ने 1-1 विकेट लिए.

आयरलैंड ने 9 विकेट पर बनाये 182 रन

इससे पहले, टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड ने 9 विकेट पर 182 रन बनाए हैं. आयरलैंड की तरफ से कप्तान टकर 36 गेंदों पर 2 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 50 रन बनाए. इसके अलावा, डेलानी 32 गेंदों पर 3 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 49 रन बनाकर आउट हुए.

ये भी पढ़ें- बेलफास्ट में स्टेडियम फुल, पर क्यों नहीं हुआ वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू? जानिए ‘बेबी बॉस’ को प्लेइंग-11 से बाहर रखने के पीछे की 3 बड़ी वजहें

भारतीय टीम की तरफ से दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने शानदार गेंदबाजी की और 4 ओवर में 24 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट झटके. अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट लिए. शिवम दुबे ने 3 ओवर में 18 रन देकर 1 विकेट लिया. वाशिंगटन सुंदर महंगे रहे. उन्होंने 1 ओवर में बिना कोई विकेट लिए 19 रन लुटाए. अक्षर पटेल ने 4 ओवर में 33 रन देकर 2 विकेट लिए. भारत की तरफ से दाएं हाथ के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा सबसे महंगे रहे. कृष्णा ने 4 ओवर में 57 रन लुटाए. उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला.

(IANS के इनपुट पर आधारित)



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read