खेल

Ishan Kishan ने नहीं माना राहुल द्रविड़ का आदेश, रणजी ट्रॉफी खेलने नहीं पहुंचे

Ishan Kishan Ignore Rahul Dravid Order: भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन इन दिनों टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. साउथ अफ्रीका दौरे पर ईशान किशन को टीम में शामिल किया गया था. उसी समय ईशान किशन ने बीसीसीआई से कुछ समय के लिए ब्रेक मांगा था. रिपोर्ट्स के मुताबिक ईशान ने मानसिक तनाव के चलते कुछ दिन का ब्रेक लिया था. इसके बाद से वह टीम से बाहर चल रहे हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ घेरेलू टी20 सीरीज में भी उन्हें टीम में जगह नहीं मिली थी. जिसके बाद कोच राहुल द्रविड़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि ईशान को घरेलू क्रिकेट खेलना चाहिए, जिसके बाद उनकी टीम में वापसी होगी.

ईशान किशन ने अनदेखा किया राहुल द्रविड़ का ऑर्डर

विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन के लिए भारतीय टीम में वापसी का रास्ता और ज्यादा मुश्किल होता जा रहा है. ईशान किशन को रणजी ट्रॉफी में झारखंड की तरफ से खेलना था लेकिन वह अभी तक झारखंड टीम के साथ नहीं जुड़े हैं. टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने ईशान किशन को अपनी फिटनेस साबित करने और घरेलू क्रिकेट खेलने की हिदायद दी थी लेकिन अपने पहले रणजी मैच में ईशान किशन अनुपस्थित रहे हैं. जिसके बाद अब ईशान किशन की वापसी की अटकलें तेज हो गई हैं. इंग्लैंड के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया ने तीन विकेटकीपर बल्लेबाजों को शामिल किया है. जिसमें श्रीकर भरत, केएल राहुल और ध्रुव जुरेल शामिल है.

ये भी पढ़ें- WTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया टीम को हुआ बड़ा फायदा, टीम इंडिया से बढ़ा फासला

राहुल द्रविड़ ने कही थी ये बात

दरअसल, कुछ दिनों पहले ऐसी खबरें सामने आई थी कि ईशान किशन को मिस बिहेवियर करने को लेकर बीसीसीआई की ओर से सजा दी गई है, जिसके कारण उन्हें टीम से बाहर किया गया है. हालांकि, ऐसी खबरें आने के बाद हेड कोच राहुल द्रविड़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि ईशान किशन को लेकर चल रही खबरें झूठी हैं. ईशान ने मानसिक तवाव के चलते कुछ दिन का ब्रेक मांगा था.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

‘भगवान धन्वन्तरि को मेरा श्रद्धापूर्वक प्रणाम’, प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से सभी देशवासियों को धनतेरस की शुभकामनाएं दी हैं. पीएम…

25 minutes ago

पहले पत्नी को मारा, फिर पार्टी के बहाने सालों को बुलाया; एक-एक कर 7 लोगों की हत्या

Bengaluru Cab Driver Killer: बेंगलुरु में एक कैब ड्राइवर पर पत्नी समेत ससुराल के सात…

47 minutes ago

ट्रंप की पार्टी हारी तो चमकने लगा सोना, क्या धनतेरस पर खरीदारी का सही मौका है? समझिए पूरा खेल

Gold on Dhanteras: धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में फिर तेजी आने लगी है.…

2 hours ago