सोते समय अचानक क्यों लगता है ऊंचाई से गिरने का झटका? जानें वजह
राम मंदिर पर बनी फिल्म 695
695 Released Today: देश-दुनिया के रामभक्तों में इन दिनों उत्साह चरम पर है. भगवान राम की जन्मभूमि में बनकर तैयार हुए मंदिर का उद्घाटन होने वाला है. 22 जनवरी को राम लला की प्रतिमा की गर्भगृह में प्राण-प्रतिष्ठा होगी. इससे पहले आज श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के 500 सालों के संघर्ष पर बनी एक फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म का नाम है- 695
इस फिल्म के नाम 695 में हर अंकों का अलग-अलग अर्थ है. 6 का मतलब 6 दिसंबर को विवादित ढांचा गिराया गया था. 9 यानी 9 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आया था. और, 5 यानी पांच अगस्त जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री राम मंदिर के लिए शिलान्यास के लिए पहली ईंट रखी थी. फिल्म के को-प्रोड्यूसर और भाजपा नेता अमित चिमनानी हैं. और, इसके निर्माता Shadani Films हैं.
अमित चिमनानी ने कहा कि आज हमारी फिल्म 695 सिनेमाघरा में आ गई है. यह युवा पीढ़ी को सनातन धर्म के लिए और प्रेरित करेगी. साथ ही युवा पीढ़ी को अनुभव होगा कि उनके परिजनों, पूर्वजों ने जो सनातन धर्म के लिए त्याग किया है और उन्हें क्या करना है इसपर सोचने मजबूर करेगी. फिल्म में अमित चिमनानी ने खुद विश्व हिंदू परिषद के नेता की भूमिका निभाई है.
अमित चिमनानी ने कहा, ‘ये केवल एक फिल्म नहीं है, बल्कि ये कारसेवकों और राम भक्तों का संघर्ष है, जिसे जानने का हक हर भारतीय को है, ये एक इमोशंस है, हमारी आने वाली जनरेशन को इसे जानना बहुत जरूरी है.’ चिमनानी ने कहा कि हम राजनीति करें या सामान्य जीवन यापन करें, किंतु हमारा उद्देश्य सनातन धर्म ही है. सनातन धर्म से संबंधित जो भी कार्य होते हैं, मैं उन सब में जुड़ जाता हूं.
उन्होंने कहा- इस फ़िल्म की स्टोरी ऐसी है कि हमारे धर्म की बात, हमारी संघर्ष की बात है. इसलिए इस फ़िल्म में दिल से लगाव हुआ और इससे जुड़कर काम किया.
भाजपा नेता और छत्तीसगढ़ सीएम विष्णुदेव साय ने खुद अपील की है कि जनता इस फिल्म को देखे. सीएम विष्णुदेव साय ने ट्वीट कर लिखा कि राम जन्मभूमि के अतीत और असंख्य रामभक्तों के 500 वर्षों के संघर्ष की कहानी को दर्शाती फ़िल्म ‘सिक्स नाइन फ़ाईव’ (695) का ट्रेलर अद्भुत है. यह सनातनियों के बलिदान की सच्ची गाथा है. यह फिल्म श्रीराम मंदिर के निर्माण के इतिहास के बारे में सत्यता से अवगत कराती है. इसे जरूर देखें.
Bengaluru Cab Driver Killer: बेंगलुरु में एक कैब ड्राइवर पर पत्नी समेत ससुराल के सात…
Mamta Kafle Bhatt Murder Case: अमेरिका के वर्जीनिया में ममता काफले भट्ट की गुमशुदगी का…
Gold on Dhanteras: धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में फिर तेजी आने लगी है.…
Aaj Ka Panchang 6 November 2026: 6 नवंबर को धनतेरस के साथ शुक्र प्रदोष व्रत…
Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: 6 नवंबर को चंद्रमा और शुक्र कन्या राशि में…
Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…