Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

ICC टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक गेंदबाज बने जसप्रीत बुमराह, अश्विन को छोड़ा पीछे

यह दूसरी बार है जब बुमराह टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक बने हैं. इससे पहले वह इस साल फरवरी में भी नंबर एक गेंदबाज बने थे.

Jasprit Bumrah

जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह: कानपुर टेस्ट में छह विकेट लेने वाले भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने हमवतन और भारत-बांग्लादेश सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे आर अश्विन को पछाड़ा, जो अब बुमराह से एक रेटिंग अंक कम होकर 869 रेटिंग अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं. बुमराह के 870 रेटिंग अंक हैं. यह दूसरी बार है जब बुमराह टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक बने हैं. इससे पहले वह इस साल फरवरी में भी नंबर एक गेंदबाज बने थे और वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज थे.

कानपुर टेस्ट में दो अर्धशतकों के साथ प्लेयर ऑफ़ द मैच बनने वाले सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल अब बल्लेबाजों की टेस्ट रैंकिंग में तीसरे स्थान पर आ गए हैं, वहीं विराट कोहली ने शीर्ष 10 में वापसी करते हुए छठे स्थान पर कब्जा जमाया. कोहली ने कम स्कोरिंग वाले कानपुर टेस्ट में 47 और नाबाद 29 का स्कोर खड़ा किया था.

न्यूजीलैंड के खिलाफ गॉल में खेले गए दूसरे टेस्ट में नाबाद 182 रन बनाने वाले कामिंडु मेंडिस अब बल्लेबाजों की रैंकिंग में 11वें स्थान पर हैं, वहीं बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज अब टेस्ट क्रिकेट के शीर्ष पांच ऑलराउंडर्स में शुमार हो गए हैं.

ये भी पढ़ें- “मां…इतना पैसा कमाऊंगा कि सोचोगी रखूं कहां”, 8 साल की उम्र में गंवाया हाथ, मां ने बढ़ाया हौसला, जाने कौन हैं पैरा चैंपियन निषाद कुमार?

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital