Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच से पहले भारत के लिए अच्छी खबर, टीम इंडिया में लौटा धाकड़ खिलाड़ी

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच 7 मार्च से हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में खेला जाएगा. इस मैच में भारतीय टीम के एक धाकड़ खिलाड़ी की वापसी हो सकती है.

Team India

दूसरे टेस्ट में भारत ने इंग्लैंड को हराया (फोटो- पीटीआई)

India vs England 5th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच 7 मार्च से हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में खेला जाएगा. इस मैच में भारतीय टीम के एक धाकड़ खिलाड़ी की वापसी हो सकती है. दरअसल, टीम इंडिया के कई खिलाड़ी इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए चौथे टेस्ट मैच से बाहर थे. हालांकि, भारत ने युवा खिलाड़ियों के दम पर रांची टेस्ट में शानदार जीत दर्ज कर सीरीज पर कब्जा किया था. लेकिन अब सीरीज के आखिरी मैच में एक अनुभवी खिलाड़ी की भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में वापसी हो सकती है.

बुमराह की होगी टीम इंडिया में वापसी

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को रांची में खेले गए चौथे टेस्ट मैच से आराम दिया गया था. दरअसल, जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया के लिए लगातार क्रिकेट खेलते हुए आ रहे थे. ऐसे में वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते उन्हें एक टेस्ट मैच के लिए आराम दिया गया था. क्रिकेट वेबसाइट क्रिकबज की रिपोर्ट्स के मुताबिक बुमराह की सीरीज के आखिरी टेस्ट मैच में वापसी होगी.

आखिरी टेस्ट में होगा प्लेइंग 11 में बदलाव

रांची टेस्ट में जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में आकाशदीप को भारत के लिए डेब्यू करने का मौका मिला था. आकाशदीप ने इस मौके को दोनों हाथों से भुनाते हुए बेहतरीन गेंदबाजी की थी और काफी हद तक बुमराह की कमी को कम भी किया था. अब पांचवें मौच में बुमराह टीम इंडिया में वापसी के लिए तैयार हैं. ऐसे में धर्मशाला टेस्ट में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में बदलाव देखने को मिल सकता है. बता दें कि टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती तीन मैचों में बेहतरीन गेंदबाजी की थी. तीन मैचों में बुमराह ने 17 विकेट झटके थे. अब आखिरी टेस्ट मैच में बुमराह एक बार फिर से एक्शन में होंगे.

ये भी पढ़ें- नामीबिया के इस खिलाड़ी ने T20I में ठोका सबसे तेज शतक, रोहित शर्मा और डेविड मिलर जैसे दिग्गज के रिकॉर्ड को किया ध्वस्त

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital