Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

KL Rahul ने सर्जरी पर दिया अपटेड, बोले- ‘जल्द वापसी करूंगा’…

IPL 2023: राहुल को 1 मई को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मुकाबले में फील्डिंग के समय चोट लगी थी.

KL Rahul

KL Rahul/IPL 2023

KL Rahul Injury Update: लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल ने ट्विटर पर एक बड़ा अपडेट दिया कि उनकी इंजरी की सफल सर्जरी हुई है, जो उन्हें 1 मई को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ आईपीएल 2023 के मैच के दौरान लगी थी. मंगलवार, 9 मई को राहुल ने पुष्टि की कि सर्जरी के बाद वह अच्छा महसूस कर रहे हैं और मैदान पर जल्द वापसी करने की उम्मीद कर रहे हैं.

केएल राहुल, जो हाल ही में चोट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से हट गए थे. उन्होंने ट्विटर पर कहा कि उनकी एक सफल सर्जरी हुई है. राहुल ने लिखा, ‘मेरी सर्जरी सफल रही. मैं डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ का धन्यवाद देना चाहता हूं जिनकी वजह से मैं फिर से सहज महसूस कर रहा हूं. अब मैं रिकवरी पर ध्यान दूंगा ताकि जल्द फिर से मैदान पर वापसी कर सकूं.’

ये भी पढ़े: ICC World Cup 2023: मिशन वर्ल्ड कप के लिए BCCI तैयार, भारत-पाकिस्तान मैच 15 अक्टूबर को, यहां खेला जाएगा पहला मैच

ईशान किशन को मिला उनकी जगह मौका

अगले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से केएल राहुल बाहर हो चुके हैं और उनकी जगह BCCI ने सोमवार को ईशान किशन को उनकी जगह नामित किया.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

Chhath Puja 2026