Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

सात महीने बाद इस खिलाड़ी को मिल सकता है प्लेइंग 11 में मौका, धमाकेदार पारी से वापसी की बढ़ी उम्मीद

भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया के एक खिलाड़ी की सात महीने बाद प्लेइंग 11 में वापसी की उम्मीद जगी है.

KS Bharat

श्रीकर भरत (सोर्स- एक्स)

India vs England Test Series: रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम एक बार फिर से टेस्ट के मैदान में उतरने को तैयार है. भारत और इंग्लैंड के बीच 25 जनवरी से 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज हो रहा है. जो मार्च तक चलेगा. आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के मद्देनजर यह टेस्ट काफी महत्वपूर्ण होने वाला है. इस बीच भारतीय टीम के एक खिलाड़ी की सात महीने बाद प्लेइंग 11 में वापसी की उम्मीद जगी है.

भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज 25 जनवरी से शुरू

हैदराबाद में 25 जनवरी से भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट मैच की शुरुआत होगी. इसके लिए तैयारी की जा रही है. दोनों टीमें इस समय हैदराबाद में ही हैं और मैच को लेकर प्रैक्टिस में जुटी हुई है. इसी बीच विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत कि बात की जाए तो उन्हें फिर से प्लेइंग इलेवन का दरवाजा फिर से खुल सकते हैं. पहले माना जा रहा था कि केएल राहुल बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज खेलेंगे. लेकिन अब लगता है कि राहुल को स्पेशलिस्ट बल्लेबाज मौका दिया जाएगा, इसलिए केएस भरत को अंतिम एकादश में मौका मिल सकता है.

केएस भरत ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ खेली बेहतरीन पारी

इंग्लैंड लायंस की टीम भी भारत के दौरे पर है, जहां इंडिया ए से उसकी भिड़ंत हुई. इसके पहले मैच में जहां केएस भरत ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ 69 गेंद पर 64 रनों की पारी खेली, वहीं दूसरे मैच में उन्होंने शानदार शतक जमाया. दूसरे मुकाबले में पहली पारी में वह 15 रन बनाए लेकिन दूसरी पारी में फिर से उन्होंने शतकीय पारी खेली. दो मैच में उनकी बल्लेबाजी के बाद उनकी चर्चा होने लगी है.

ये भी पढ़ें- ICC ने सूर्यकुमार यादव को बनाया टी20 टीम का कप्तान, टीम इंडिया के 4 खिलाड़ियों को मिली प्लेइंग 11 में जगह

विराट कोहली दो टेस्ट मैच से हो चुके हैं बाहर

टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली पहले दो टेस्ट मैच से बाहर हो चुके हैं. उन्होंने टीम सलेक्शन के बाद खुद से अपना नाम वापस ले लिया है. यानी की टीम इंडिया को एक और बल्लेबाज की जरूरत प्लेइंग इलेवन में पड़ेगी. केएस भरत के टेस्ट करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक 5 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसकी 8 पारियों में उनके नाम 129 रन दर्ज है. उनके नाम कोई भी शतक या अर्धशतक दर्ज नहीं है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital