खेल

Tulsidas Balaram: एशियाई चैंपियन भारतीय फुटबॉलर का निधन, खेल जगत में शोक

Indian football legend Tulsidas Balaram dies: भारत के एशियाई खेलों के गोल्ड मेडल विनर फुटबॉलर और ओलंपियन तुलसीदास बलराम का लंबी बीमारी के बाद गुरुवार को निधन हो गया. PTI ने उनके परिवार के करीबी सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी. बलराम 87 वर्ष के थे.  तुलसीदास 87 साल के थे और वह कोलकाता में उत्तरपारा में हुगली नदी के पास एक फ्लैट में रह रहे थे. 1962 के एशियाई चैंपियन को 26 दिसंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनको यूरिनरी इन्फेक्शन हुआ था.

गोल्डन जेनेरेशन का थे हिस्सा

भारतीय फुटबॉल के लिए तुलसीदास बलराम एक खास खिलाड़ी रहे. वो देश के लिए एक बड़े खिलाड़ी बनकर सामने आए. कहा जाता है कि बलराम भारतीय फुटबॉल की गोल्डन जेनेरेशन का हिस्सा थे. लसीदास सेंटर फॉरवर्ड और लेफ्ट विंगर के तौर पर खेलते थे. उन्होंने 1950 से 1960 के बीच में चुन्नी गोस्वामी और पीके बनर्जी के साथ भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया और इनकी तिगड़ी काफी मशहूर रही थी. अर्जुन अवॉर्ड से नवाजे गए तुलसीदास ने रोम ओलिंपिक-1960 में जो खेल दिखाया था वो शानदार था. टीम इंडिया उस साल ग्रुप ऑफ डेथ में थी.

ये भी पढ़ें: IND vs WI Women’s T20 WC 2023: टीम इंडिया की दूसरी जीत, पाकिस्तान के बाद वेस्टइंडीज को भी धोया

बलराम, जो ज्यादातर सेंटर-फॉरवर्ड या लेफ्ट-विंगर के रूप में खेलते थे. उनका करियर 1955 और 1963 के बीच आठ साल तक चला. 1956 के मेलबर्न ओलंपिक में यूगोस्लाविया के खिलाफ अंतराष्ट्रीय स्तर पर पदार्पण करने के बाद, जहां भारत चौथे स्थान पर रहा. इस दिग्गज खिलाड़ी ने उसने देश के लिए 36 मैच खेले. उन्होंने संतोष ट्रॉफी में बंगाल और हैदराबाद का प्रतिनिधित्व किया है और दोनों राज्यों के साथ सफलता का स्वाद चखा है. एक सक्रिय फुटबॉलर के रूप में अपनी सेवानिवृत्ति के बाद, बलराम ने स्वीडन में गोथिया कप में कलकत्ता मेयर की टीम को कोचिंग दी. उन्होंने अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के टैलेंट स्पॉटर के रूप में भी काम किया था.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

निपुण विद्यालय आकलन से परखी जाएगी पढ़ाई की गुणवत्ता, यूपी में योगी सरकार ने तैयार किया बड़ा प्लान

UP News: उत्तर प्रदेश में निपुण विद्यालय आकलन 2026-27 की तैयारियां तेज हो गई हैं.…

6 minutes ago

यूरोप बॉर्डर चेक: एंट्री और एग्जिट के नए नियम, जानिए पासपोर्ट, फिंगरप्रिंट और फोटो के साथ क्या होगा

यूरोप की नई EES बॉर्डर प्रणाली शेंगेन (Schengen) देशों में प्रवेश करने और बाहर निकलने…

8 minutes ago

जब PM मोदी ने ‘सबका साथ, सबका विकास’ का मंत्र दिया, तो उसमें ‘सबका विश्वास’ और ‘सबका प्रयास’ भी जुड़ गया: अर्जुन मेघवाल

नई दिल्ली के भारत मंडपम में अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम…

24 minutes ago

पंजाब चुनाव से पहले फिर साथ आए पुराने साथी, BJP-SAD गठबंधन का अमित शाह ने किया ऐलान

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल के बीच फिर से…

46 minutes ago

MP में अजब-गजब फैसला! शराब खरीदने से पहले डॉक्टर करेगा जांच, फिर मिलेगी दारू

Sagar Liquor News: मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब से मौतों के बाद…

49 minutes ago

यूपी में सरकार बनने पर हर गरीब को 20 लाख रुपये, चंद्रशेखर का बयान वायरल; जानें सच

नगीना सांसद और आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के नाम से सोशल मीडिया…

58 minutes ago