खेल

वर्ल्ड चैंपियन Lionel Messi के नाम एक और बड़ा रिकॉर्ड, अर्जेंटीना के लिए बने पहले ‘शतकवीर’

Messi 100 goals for Argentina: स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने अपने नाम एक और खिताब कर लिया है. मंगलवार को एक दोस्ताना मैच में कैरिबियन टीम क्युरासाओ के खिलाफ मेसी ने गोल की हैट्रिक लगाई है. जिसके बाद वह अर्जेंटीना के लिए 100 गोल लगाने वाले पहले फुटबॉलर बन गए हैं.

मेसी ने कैरिबियन टीम क्युरासाओ के खिलाफ 20वें मिनट में अपना पहला गोल दागने के बाद यह मुकाम हासिल किया है. इसके बाद मेसी ने 33वें और 37वें मिनट में भी गोल दागे. मेसी के तीन गोल की मदद से अर्जेंटीना ने यह मैच 7-0 से जीता. ऐसा पहली बार देखने को नहीं मिला है जब मेसी ने अर्जेंटीना के लिए खेलते हुए हैट्रिक लगाई हो. मेसी इससे पहले 8 बार अपने फुटबॉल करियर में हैट्रिक लगा चुके हैं.

ये भी पढ़ें: IPL 2023: पाकिस्तान में तबाही मचाने वाले बल्लेबाज की KKR में एंट्री, नाम से खौफ खाते हैं गेंदबाज!

वर्ल्ड चैंपियन Lionel Messi के नाम एक और बड़ा रिकॉर्ड

सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय गोल लगाने के मामले में लियोनेल मेसी अब 102 गोल के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. इस सूची में सबसे आगे पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो है, जिनके नाम 122 अंतरराष्ट्रीय गोल हैं. वहीं 102 गोल के साथ दूसरे स्थान पर ईरान के अली देई हैं.

मेसी ने अभी तक 174 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और वह अर्जेंटीना के लिए सबसे ज्यादा (102) गोल मारने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. उनके बाद इस सूची में 1991 में डेब्यू करने वाले गेब्रियल बतिस्तुता का नाम आता है. बतिस्तुता ने 78 मैचों में 56 गोल दागे हैं. वहीं 41 गोल के साथ सर्जिया अगुएरो तीसरे, 35 गोल के साथ हर्नान क्रेस्पो चौथे और 34 गोल के साथ दिवंगत फुटबॉलर डिएगो माराडोना पांचवें स्थान पर हैं.

टीम की जीत और मेसी के इस मुकाम के बाद अर्जेंटीना के कोच लिओनेल स्कैलोनी ने कहा- मैं आशा करता हूं कि भविष्य में मेसी के नाम और गोल होंगे, वह प्रशंसा के पात्र है और सबसे अच्छी बात यह है कि यह गोल अर्जेंटीना की धरती पर हुए हैं इसका एक विशेष मूल्य है.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

डिजिटल अरेस्ट नहीं, ये सीधे ‘डिजिटल डकैती’ है… सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, आरोपियों को राहत देने से इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने डिजिटल अरेस्ट के जरिए होने वाली ठगी को ‘डिजिटल डकैती’ करार देते…

4 minutes ago

दलेर मेहंदी से विवाद के बाद मंत्री सुबोध को महिलाओं ने सुनाई खरी-खोटी? जानें वायरल वीडियो का सच

इंटरनेट पर उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का एक वीडियो धड़ल्ले से शेयर…

13 minutes ago

कौन हैं 15 साल की उमा काश्वी? WPL ऑक्शन में रचा इतिहास, दिल्ली कैपिटल्स ने 10 लाख में खरीदा

WPL 2027 Auction: कर्नाटक की 15 वर्षीय उमा काश्वी को दिल्ली कैपिटल्स ने 10 लाख…

25 minutes ago

सत्येंद्र जैन मानहानि मामला: बीजेपी नेता करनैल सिंह को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की रिवीजन याचिका

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बीजेपी नेता करनैल सिंह की रिवीजन पिटीशन खारिज कर…

33 minutes ago

करीब 10 साल बाद भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में लौटे आशुतोष राय, पूर्वांचल में क्या होगी भूमिका?

वाराणसी की स्नातक और शिक्षक MLC सीटों पर भाजपा की लगातार दूसरी हार के बीच…

52 minutes ago