होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Photo- BCCI (@BCCI)/ Twitter
Ekana Stadium Pitch: लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम के पिच क्यूरेटर को भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 अंतराष्ट्रीय मैच में खराब ट्रैक का खामियाजा भुगतना पड़ा और उन्हें तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया. न्यूजीलैंड के पहले बल्लेबाजी करते हुए 99 रनों के स्कोर के बाद 100 रनों के लक्ष्य का पीछा करने में भारतीय टीम को 19.5 ओवर लगे. मैच में 39.5 में से 30 ओवर की स्पिन फेंकी गई. द इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, पिच क्यूरेटर सुरेंद्र कुमार को हटा दिया गया और अब संजीव अग्रवाल पद संभालेंगे. रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि क्यूरेटर ने काली मिट्टी की दो पिचें तैयार की थीं, लेकिन टीम प्रबंधन ने मैच से तीन दिन पहले आखिरी मिनट में लाल मिट्टी की पिच लगाने के लिए कहा था, लेकिन यह खेल और खेल के लिए पर्याप्त रूप से तैयार नहीं हो सका.
लखनऊ के पिच क्यूरेटर की छुट्टी!
लखनऊ की पिच पर मचे बवाल के बाद अब क्यूरेटर की छुट्टी कर दी गई है. IPL के लिए नए सिरे से पिच तैयार की जा रही है. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि IPL के लिए यहां नए सिरे से पिच तैयार की जाएगी. ताकि आगे इस तरह का मामला सामने ना आए.
239 बालों में एक भी SIX नहीं, 100 रन बनाने में बल्लेबाजों के छूटे पसीने
भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेले गए इस लो-स्कोरिंग मैच में रोमांच बेहद ज्यादा था. चाहे कीवी बल्लेबाज हो या भारतीय बल्लेबाज, रन बनाने के लिए हर कोई तरस रहा था. यहां तक की अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए मशहूर सूर्या के बल्ले से भी कोई बड़ा शॉट नहीं निकला. 100 रनों के स्कोर का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने आखिरी ओवर में यह मैच जीता. खास बात यह रही कि इस मैच में एक भी छक्का नहीं लगा. पूरे मैच में भारत और न्यूजीलैंड की तरफ से 239 गेंदे डाली गई, लेकिन इस दौरान कोई भी बल्लेबाज गेंद को छक्के में तब्दील नहीं कर पाया.
भारतीय टी-20 कप्तान हार्दिक पंड्या ने रविवार को स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड पर भारत की छह विकेट से जीत के बाद लखनऊ के इकाना स्टेडियम की पिच पर सवाल उठाए हैं. हालांकि टीम की जीत ने कप्तान हार्दिक को जरूर राहत दी क्योंकि सीरीज अब 1-1 बराबरी पर है. मैच के बाद हार्दिक ने कहा, ईमानदारी से कहूं तो ये एक चौंकाने वाला विकेट (पिच) था. दोनों ही मैच हमने (ऐसी पिच) पर खेले हैं. मुझे मुश्किल विकेट से कोई समस्या नहीं है, मैं उसके लिए तैयार हूं लेकिन ये दोनों विकेट टी20 के लिए नहीं बने थे.
नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने करियर की शुरुआत ‘स्ट्रोकलेस वंडर’ की छवि के साथ की…
Dussehra 2026: दिल्ली के दशहरा समारोह में पीएम मोदी ने देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं…
Jaanta Raja Ghaziabad 2026: गाजियाबाद के सनसिटी में 22 से 28 अक्टूबर तक 'जाणता राजा'…
UP News: गोरखपुर में विजयदशमी कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाज को बांटने…
Child Death News: लखीमपुर खीरी के फरधान थाना क्षेत्र के रुकंदीपुर गांव में लापता पांच…
Amit Shah Punjab Visit: पंजाब दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नशे…