मनोरंजन

Pathaan controversy: हमारा मकसद भावनाएं आहत करना नहीं- पठान विवाद पर शाहरुख खान ने तोड़ी चुप्पी

Pattaan-   शाहरुख खान अपनी नई फिल्म ‘पठान’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. इस फिल्म के साथ किंग खान ने बड़े पर्दे पर वापसी की है. आज ‘पठान’ देश से लेकर विदेश तक के बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. लेकिन शाहरुख खान के लिए इस फिल्म को रिलीज करवाना बहुत आसान नहीं रहा. देशभर के अलग-अलग राज्यों में ‘पठान’ की रिलीज को लेकर काफी विवाद हुआ था. कई लोगों का कहना था कि फिल्म के गाने और सीन्स से उनकी भावनाएं आहत हुई हैं. अब शाहरुख ने अपनी फिल्म पर हो रहे विवाद पर पहली बार बात की.

‘किसी की भावना आहत करना मकसद नहीं’

सोमवार शाम मुंबई में शाहरुख ने ‘पठान’ की टीम के साथ मिलकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस इवेंट के दौरान सुपरस्टार ने फैंस को उनके सपोर्ट के लिए शुक्रिया कहा. फिल्म के बारे में बात करते हुए शाहरुख खान ने अपनी, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की तुलना 1977 में आई डायरेक्टर मनमोहन देसाई की फिल्म ‘अमर अकबर एंथनी’ से की. उन्होंने कहा कि ऑडियंस को एक्टर्स के फिल्मी किरदारों को इतना गंभीरता से नहीं लेना चाहिए. किसी भी एक्टर का मकसद लोगों की भावनाओं को आहत करना नहीं है.

शाहरुख खान कहते हैं, ‘सबका मकसद एक ही है. हमें खुशी, भाईचारा, प्यार, दयालुता फैलानी है. भले ही मैं ‘डर’ जैसी किसी फिल्म में निगेटिव रोल निभा रहा हूं. भले ही मैं ‘बाजीगर’ में हूं. भले ही जॉन किसी फिल्म में विलेन बना हो. हम असल जिंदगी में बुरे नहीं हैं. हम आपको खुश करने के लिए अलग-अलग किरदार निभा रहे हैं. अगर हम फिल्मों में कोई बात कहते हैं तो वो किसी की भी भावनाएं और किसी को आहत करने के लिए नहीं है. ये बस एंटरटेनमेंट है.’

ये भी पढ़ें-Pathaan: पहले मंडे ही ‘पठान’ की कमाई की रफ्तार हुई धीमी, नहीं तोड़ पाई इस फिल्म का रिकॉर्ड

‘एंटरटेनमेंट को ना लें सीरियस’

आगे उन्होंने कहा, ‘हम एक दूसरे से प्यार करते हैं. हम एक दूसरे के साथ मजाक करते हैं. हम एक दूसरे के साथ मस्ती करते हैं. मस्ती और मनोरंजन को उनकी जगह पर वैसा ही छोड़ देना चाहिए. इन्हें ज्यादा सीरियस नहीं लेना चाहिए. हम सब एक हैं. हम सब एक दूसरे से प्यार कर रहे हैं और इस प्यार को फैलाने की कोशिश कर रहे हैं. आसान तरीके से समझाने की कोशिश करूं. तो ये दीपिका पादुकोण हैं, ये अमर हैं. मैं शाहरुख खान हूं, मैं अकबर हूं. ये जॉन हैं, ये एंथनी हैं. अमर, अकबर एंथनी, यही सिनेमा है.’ किंग खान कहते हैं, ‘किसी के लिए, किसी की संस्कृति के लिए या जिंदगी के किसी भी पहलू के लिए हम भेदभाव की भावना नहीं रखते. हम आपसे प्यार करते हैं और इसीलिए हम फिल्में बनाते हैं. हम प्यार के भूखे हैं. जितना भी प्यार मिलता है आपको हमारी फिल्म देखकर और हमको आपकी खुशी देखकर वो हमारे लिए किसी भी इनाम से बड़ा है.’

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

2 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

3 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

3 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

3 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

4 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

4 hours ago