होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Mohammed Siraj
Mohammed Siraj: टीम इंडिया और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज सोमवार (13 मार्च) को अपना 29वां जन्मदिन मना रहे हैं. सिराज को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट से ब्रेक दिया गया था. भारत के इस तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान पिता के निधन पर अपने भावनात्मक संघर्ष के बारे में कहा कि वह कोविड-19 महामारी के समय ‘बायो-बबल’ में रहने के दौरान अपने कमरे में अक्सर रोते रहते थे. हैदराबाद के इस खिलाड़ी के पिता मोहम्मद गौस का नवंबर 2020 में संक्षिप्त बीमारी के बाद निधन हो गया था. सिराज इस समय ऑस्ट्रेलिया में थे और वैश्विक महामारी के कारण लागू पृथकवास प्रतिबंधों के कारण वह उनके अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके.
पिता को याद कर सिराज ने बयां किया दर्द
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) के लिए खेलने वाले सिराज ने कहा, ऑस्ट्रेलिया में कोई भी दूसरे खिलाड़ियों के कमरे में नहीं जा सकता था. ऐसे में हम वीडियो कॉल पर बात करते थे. उन्होंने आरसीबी ‘सीजन 2 पॉडकास्ट’ में कहा, श्रीधर सर (भारत के पूर्व क्षेत्ररक्षण कोच आर श्रीधर) अक्सर फोन पर हाल-चाल पूछते थे. वह पूछते थे कि कि आप कैसे हैं, आपने क्या खाया है. इससे मुझे अच्छा लगता था. उस समय मेरी मंगेतर भी मुझ से फोन पर बात कर मेरा हौसला बढ़ाती थी.
ये भी पढ़ें: तेरी जीत मेरी जीत: WTC फाइनल में भारत की जगह पक्की करने पर फैंस ने कुछ इस अंदाज में न्यूजीलैंड को कहा- ‘Thank You’
सिराज ने आगे कहा, मैं फोन पर कभी नहीं रोया लेकिन ऐसे मौके आए जब मैं कमरे में रो दिया करता था और फिर बाद में उससे (मंगेतर) बात करता था. सोमवार को अपना 29वां जन्मदिन मनाने वाले सिराज ने बताया कि इस स्थिति में टीम के तत्कालीन मुख्य कोच रवि शास्त्री ने उनका समर्थन कर हौसला बढ़ाया. उन्होंने कहा, मैं अपने पिता के निधन के अगले दिन प्रशिक्षण के लिए गया और रवि शास्त्री ने मुझसे कहा कि पिता की दुआएं मेरे साथ है और मैं पांच विकेट लूंगा. जब मैंने ब्रिस्बेन में पांच विकेट लिए तो उन्होंने मुझसे कहा, देखो, मैंने तुमसे क्या कहा था कि तुम पांच विकेट लोगे.
CJP protest Delhi: दिल्ली के जंतर-मंतर पर SIR के खिलाफ CJP प्रदर्शन के बीच कंगना…
Karkardooma Court: दिल्ली पुलिस ने कड़कड़डूमा कोर्ट में अर्जी दाखिल कर शरजील इमाम की अंतरिम…
POCSO Case: राउज एवेन्यू कोर्ट से आप नेता सौरभ भारद्वाज को बड़ी राहत मिली है.कोर्ट…
Tushar Gandhi Arrest: चुनाव आयोग के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले महात्मा गांधी के परपोते…
Nitin Nabin: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आरोप लगाए हैं…
Haryana Viral Video: कहते हैं कि पुलिस को देखकर अच्छे-अच्छों की हालत खराब हो जाती…