खेल

क्रिकेट पर बदनुमा दाग लगाने की ‘साजिश’, RCB के स्टार तेज गेंदबाज Mohammed Siraj को ‘सट्टेबाज’ ने किया कॉन्टैक्ट, जानिए क्या है पूरा मामला?

Mohammed Siraj, IPL 2023: देश में आईपीएल की धूम है. रोजाना क्रिकेट फैंस को रोमांच और थ्रिलर मुकाबलों का लुफ्त उठाने का मौका मिल रहा है. आईपीएल का क्रेज इस वक्त दुनिया के सिर चढ़कर बोल रहा है और इसी बीच एक सनसनीखेज खबर सामने आई है. टीम इंडिया और आरसीबी के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के खुलासे ने हड़कंप मचा दिया है.

क्रिकेट पर बदनुमा दाग लगाने की ‘साजिश’

ये खबर है फिक्सिंग को लेकर. जी हां एक बार फिर क्रिकेट फिक्सिंग का काला साया भारतीय क्रिकेट पड़ रहा है. इस बार इसके ‘चंगूल’ में फंसे हैं मोहम्मद सिराज. हालांकि बड़ी ही समझदारी से सिराज ने अपना बचाव किया और गुनहगारों को भी बीसीसीआई की मदद से गिरफ्तार करवाया.

ये भी पढ़ें: IPL 2023: चोरी कांड से दहली Delhi Capitals, गायब हुए बैट-जूते, मैच से पहले मुश्किल में टीम!

मोहम्मद सिराज को ‘सट्टेबाज’ ने किया कॉन्टैक्ट 

दरअसल, टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के भ्रष्टाचार रोधी इकाई (ACU) को एक बड़ी जानकारी दी थी. उन्होंने बताया कि इसी साल हुई भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज से ठीक पहले एक व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया था.

ANI की खबर के मुताबिक मोहम्मद सिराज ने बीसीसीआई की एंटी करप्शन यूनिट को इसके बारे में बता दिया है. मोहम्मद सिराज ने बताया कि एक अनजान शख्स ने आईपीएल में काफी पैसा हारने के बाद उनसे संपर्क किया और टीम की अंदर की जानकारी मांगी. सिराज ने तुरंत इसकी जानकारी बीसीसीआई की एसीयू को दी.

बीसीसीआई के सीनियर अधिकारी ने कहा, ‘सिराज से संपर्क करने वाला कोई सट्टेबाज (बुकी) नहीं था. वह हैदराबाद का एक ड्राइवर है, जो मैचों पर सट्टा लगाता है और अब वो पुलिस के गिरफ्त में है.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

6 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

6 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

6 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

7 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

7 hours ago