खेल

IPL 2023: दिनेश कार्तिक ने बनाया यह शर्मनाक रिकॉर्ड, MI के कप्तान रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे

Dinesh Karthik falls for 17th IPL duck: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के दिनेश कार्तिक ने रविवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ आईपीएल 2023 के मैच के दौरान आईपीएल में सबसे ज्यादा डक के लिए रोहित शर्मा के अनचाहे रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया. कार्तिक को बाएं हाथ के तेज गेंदबाज यश दयाल ने गोल्डन डक पर आउट किया, जो आईपीएल में उनका 17वां डक था. बता दें, MI के कप्तान रोहित के नाम 16 डक हैं, जबकि मंदीप सिंह और सुनील नरेन के नाम 15 डक हैं.

बेहद खराब रहा है दिनेश कार्तिक के लिए ये सीजन

आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के दम पर दिनेश कार्तिक ने टीम इंडिया में वापसी की थी. लेकिन अब ऐसा लगा रहा है कि वो अपनी लय खो चुके हैं. पूरे सीजन उनका बल्ला संघर्ष करता रहा और उन्होंने एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया.

ये भी पढ़ें: RCB vs GT: विराट कोहली ने लगातार दूसरे मैच में ठोकी सेंचुरी, IPL में सबसे ज्यादा शतक जमाने का बनाया रिकॉर्ड

17 बार बिना खाता खोले आउट हुए हैं डीके

IPL में दिनेश कार्तिक सबसे ज्यादा 17 बार शून्य पर आउट हुए हैं. दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा (16), तीसरे नंबर पर मंदीप सिंह (15) और चौथे नंबर पर सुनील नरेन (15) हैं. IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा 0 पर आउट होने वाले बल्लेबाजों की सूची में कार्तिक दूसरे नंबर पर हैं। वह इस सीजन 4 बार 0 पर आउट हुए हैं. इस लिस्ट में राजस्थान रॉयल्स (RR) के जोस बटलर (5 बार, IPL 2023) पहले नंबर पर हैं.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

चक्रवात ‘अर्नब’ का मचेगा तांडव: 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…

14 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का बड़ा फैसला: 4 हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, 9 नए जजों की भी होगी नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…

55 minutes ago

Microsoft Layoff Alert: AI के दौर में 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, जानें क्या है कंपनी की योजना

Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…

1 hour ago

कार्तिक मास का आरंभ: आज दोपहर बाद बन रहे हैं ये 2 शक्तिशाली योग, जानें पूरा पंचांग

27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…

2 hours ago

सिर्फ 10,000 स्टेप्स चलना काफी नहीं! फिट रहने के लिए अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें

Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…

2 hours ago