खेल

GT vs RCB: विराट कोहली पर भारी पड़ी गिल की सेंचुरी, बैंगलोर का खेल खत्म… प्लेऑफ में मुंबई

GT vs RCB Match Highlights: इस अहम मुकाबले में गुजरात ने 198 रन का टारगेट चेज करते हुए 19.1 ओवर में 6 विकेट से जीत दर्ज की. जीटी के लिए इस जीत के हीरो रहे शुभमन गिल जिन्होंने शानदार शतक जड़ा और अपनी टीम के लिए विनिंग सिक्स लगाया. इस मुकाबले में आरसीबी ने एक बड़ा टोटल सेट किया लेकिन शुभमन गिल की शानदार बल्लेबाजी ने गुजरात के लिए ये लक्ष्य आसान कर दिया. बता दें गिल ने इस सीजन का दूसरा शतक जड़ा है. इस दौरान विजय शंकर ने भी जीटी के लिए 53 रन की अहम पारी खेली.

गुजरात ने तोड़ा आरसीबी फैंस का दिल

इस मुकाबले को जीतकर गुजरात टाइटन्स से आरसीबी की प्लेऑफ की उम्मीदों को भी तोड़ा और मुंबई इंडियंस ने प्लेऑफ में नंबर-4 पर रहकर अपनी जगह पक्की की. प्लेऑफ में जगह बनाने वाली टीमें है- गुजरात, चेन्नई, लखनऊ और मुंबई.

ये भी पढ़ें: RCB vs GT: विराट कोहली ने लगातार दूसरे मैच में ठोकी सेंचुरी, IPL में सबसे ज्यादा शतक जमाने का बनाया रिकॉर्ड

मुश्किल समय में कोहली ने खेली दमदार पारी

इस करो या मरो मुकाबले में जब आरसीबी के अन्य बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए तो विराट कोहली ने अकेले ही मोर्चा संभाला और पहली गेंद से लेकर अंतिम गेंद तक क्रीज पर डटे रहे. उन्होंने अपने दम पर अपनी टीम को एक बड़े टोटल तक पहुंचाया. कोहली ने 60 गेंदों में 13 चौकों और एक छक्के की मदद से शतक पूरा किया. किंग कोहली के नाबाद 101 रन की मदद से आरसीबी ने प्लेऑफ की दौड़ में जीत के लिए अहम मैच में जीटी के सामने 198 रन का लक्ष्य रखा था.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

स्वतंत्र भारद्वाज को पटियाला हाउस कोर्ट से नियमित जमानत, जानें अदालत ने लगाईं कौन-कौन सी शर्तें

Swatantra Bhardwaj Bail: दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने स्वतंत्र भारद्वाज को जंतर-मंतर प्रदर्शन से…

10 minutes ago

यूपी राज्यसभा के लिए बीजेपी के आठों उम्मीदवारों ने दाखिल किया पर्चा, सीएम योगी रहे मौजूद

UP Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर आज नामांकन का आखिरी दिन…

12 minutes ago

केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का निधन, 33 साल के करियर का अंत; एजेंसी में शोक की लहर

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का लंबी बीमारी के बाद 6 अक्टूबर…

42 minutes ago

कंपनी ने नौकरी से निकाला तो रोबोट ने दी जान, धधकते लावा में लगाई छलांग; फिल्मी सीन हुआ सच

अमेरिकन ह्यूमनॉइड रोबोट कंपनी 'फिगर एआई' ने अपने पुराने रोबोट्स को कबाड़ में फेंकने या…

49 minutes ago

एक झटके में चली गई 50 वर्षीय बुजुर्ग की जान, नवादा में तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर

Bihar Road Accident: बिहार के नवादा में तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को…

53 minutes ago