खेल

MS Dhoni Birthday: ‘युवाओं के लिए आपकी यात्रा प्रेरणास्रोत..’, धोनी को 43वें जन्‍मदिन पर डॉ. राजेश्‍वर सिंह ने ऐसे दी बधाई

MS Dhoni Birthday Today: इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का आज 43 साल के हो गए हैं. 7 जुलाई, 1983 को झारखंड में जन्मे धोनी ने 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था, हालांकि वो अब भी क्रिकेट खेलते हैं. IPL मैचों में उनका जादू आज भी क्रिकेट-प्रेमियों के सिर चढ़कर बोलता है.

धोनी के जन्‍मदिन पर प्रशंसकों की ओर से खूब बधाइयां दी जा रही हैं. इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक डॉ. राजेश्‍वर सिंह ने भी उन्‍हें जन्‍मदिन की बधाई दी है. डॉ. राजेश्‍वर सिंह ने अपने सोशल मीडिया हैंडिल पर पोस्‍ट कर धोनी की उपलब्धियां गिनाईं.

डॉ. राजेश्‍वर सिंह ने X.com पर पोस्‍ट कर कहा- ‘एक सामान्य रेलवे टिकट कलेक्टर से विश्व के सफलतम क्रिकेट खिलाड़ी तक महेंद्र सिंह धोनी की जीवन यात्रा युवाओं के लिए अनन्य प्रेरणा-स्रोत है. आप (महेंद्र सिंह धोनी) भारतीय क्रिकेट जगत के ध्रुव तारा हैं, अपने अभूतपूर्व योगदान के लिए आप मेजर ध्यानचंद खेल रत्न तथा पद्म भूषण से अलंकृत किए जा चुके हैं. मेरी ओर से आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!’

धोनी को एक ट्वीट में मेंशन करते हुए डॉ. राजेश्‍वर सिंह ने लिखा- ‘विपरीत परिस्थितियों में भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने की आपकी विशेषता सभी के लिए अनुकरणीय है!’

🏆 2007 ICC Men’s T20 World Cup!
🏆 2011 ICC Men’s Cricket World Cup!
🏆 2013 ICC Champions Trophy!
One of India’s greatest captains of all time!

भारत को धोनी ने ही जिताए 3 ICC खिताब

बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी के नाम सबसे ज्यादा स्टंपिंग और सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी का रिकॉर्ड है. 17 साल पहले धोनी की ही कप्तानी में टी-20 वर्ल्ड कप के मैच में टीम इंडिया ने पहली बार वर्ल्ड कप जीता था. धोनी अपनी कप्तानी में भारत को 3 ICC ट्रॉफी जिताने वाले इकलौते कप्तान हैं. यह रिकॉर्ड आज भी कायम है.

– भारत एक्‍सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

3 hours ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

4 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

4 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

5 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

5 hours ago