खेल

CSK vs RR: एमएस धोनी आज बनाएंगे दोहरा शतक, ‘कैप्टन कूल’ के नाम दर्ज होगा बड़ा रिकॉर्ड

MS Dhoni Plays 200th Match As CSK Captain: भारतीय क्रिकेट टीम के महान विकेटकीपर-बल्लेबाज एमएस धोनी इंडियन प्रीमियर लीग में 200 वीं बार चेन्नई सुपर किंग्स का नेतृत्व करेंगे, जब वह चेन्नई में एमए चिदंबरम स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैदान में उतरेंगे. धोनी आईपीएल इतिहास के सबसे बड़े कप्तान हैं. उन्होंने सीएसके को चार आईपीएल खिताब (2010, 2011, 2018 और 2021 संस्करण) दिलाए हैं, और सभी ट्रॉफी सीएसके ने धोनी के अगुवाई में जीती है.

एमएस धोनी आज बनाएंगे दोहरे शतक

आईपीएल 2023 में महेंद्र सिंह धोनी के नाम एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ने वाली है. वो बुधवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान के रूप में अपना 200वां मैच खेलेंगे. पूर्व भारतीय कप्तान के पास पहले से ही 237 मैचों के साथ आईपीएल के इतिहास में सबसे अधिक मैच खेलने का रिकॉर्ड है. आईपीएल में उन्होंने 213 मौकों पर कप्तानी की है. सीएसके के अलावा, धोनी ने 2016 में पुणे सुपरजायंट्स का भी नेतृत्व किया था.

ये भी पढ़ें: कब खत्म होगा ये ‘सूर्यग्रहण’…? 6 पारियों में 4 गोल्डन डक… 26 दिन में Suryakumar Yadav की चमक पड़ी फीकी

माही के रिकॉर्ड पर जडेजा का बयान

भारत के हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने धोनी के रिकॉर्ड की प्रशंसा की और उन्हें भारतीय क्रिकेट और सीएसके दोनों के लिए एक लेजेंड बताया. उन्होंने ये भी कहा कि आरआर को हराना कप्तान के रूप में अपने 200वें मैच में धोनी को सम्मानित करने का एक अच्छा तरीका होगा.

जडेजा ने कहा, मैं क्या कह सकता हूं! वो न केवल सीएसके के दिग्गज हैं, बल्कि वो भारतीय क्रिकेट के भी दिग्गज हैं. मैं उन्हें शुभकामनाएं देना चाहता हूं. उम्मीद है कि हम खेल जीतेंगे और इसे उन्हें उपहार के रूप में देंगे. पिछले दो मैचों में हमने जिस तरह से खेला है, उसे जारी रखना चाहेंगे.

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम की विकेट को लेकर जडेजा ने कहा कि लखनऊ सुपर जाइंट्स (एलएसजी) के खिलाफ मैच सामान्य विकेट की तरह नहीं था और गेंदबाज को स्थिति के अनुसार सामंजस्य बिठाना पड़ा.

अगर आप चेन्नई में खेल रहे हैं, तो आपको विकेट के अनुसार गेंदबाजी करनी होगी. चेन्नई में, विकेट स्पिनरों को मदद देती है, इसलिए मुझे नहीं लगता कि हमें अलग-अलग चीजें ट्राई करने की जरूरत है. हम सिर्फ लाइन और लेंथ पर टिके रह सकते हैं.

पिछला मैच हमने यहां खेला था, विकेट बहुत अच्छी थी. दोनों टीमों ने 200 प्लस का स्कोर बनाया. इसलिए, मुझे लगता है कि यह विकेट भी ऐसा ही खेलेगी. यह थोड़ी धीमी हो सकती है, लेकिन आपको विकेट के अनुसार एडजस्ट करना होता है.

INPUT-IANS

Amit Kumar Jha

Recent Posts

पटना में तेजस्वी का मार्च, लखनऊ में कांग्रेस का हल्लाबोल; ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरा विपक्ष

INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो…

3 minutes ago

नीतिगत फैसलों से कैसे बदला भारत? मदन सबनविस की किताब में खोले कई राज

बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनविस की नई किताब 'पॉलिसीज दैट शेप्ड मॉडर्न…

16 minutes ago

कौन हैं एन कार्सन? जिन्हें शास्त्रीय परंपराओं को नया रूप देने के लिए मिला साहित्य का नोबेल पुरस्कार

कनाडा की प्रसिद्ध लेखिका और कवियत्री एन कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2026 देने…

45 minutes ago

महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस की नई पहल, 5 महिला पुलिसकर्मी स्कूटी से करेंगी गश्त

Rewari Pink Riders: रेवाड़ी पुलिस ने महिलाओं, युवतियों और छात्राओं की सुरक्षा के लिए पांच…

45 minutes ago

‘सलाखों में पाप का प्रायश्चित…’, जिस दोस्त को मारा उसी का किया तर्पण; क्या है उज्जैन जेल की कहानी

उज्जैन की भैरवगढ़ सेंट्रल जेल में श्राद्ध पक्ष के दौरान एक बेहद भावुक और अनोखा…

45 minutes ago

2026 का साहित्य नोबेल पुरस्कार ऐनी कार्सन के नाम, कविता और अनुवाद की दुनिया में रचा नया इतिहास

कनाडा की मशहूर कवयित्री और लेखिका ऐनी कार्सन को 2026 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार…

52 minutes ago