Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

मुंबई इंडियंस बनी WPL की पहली चैंपियन, दिल्ली को 7 विकेट से दी पटखनी

DC vs MI: मुंबई इंडियंस ने पहले विमेंस प्रीमियर लीग का खिताब जीत लिया है.

WPL

Photo- Women's Premier League (WPL) (@wplt20) /Twitter

WPL 2023 Final: महिला प्रीमियर लीग का फाइनल मैच मुंबई और दिल्ली के बीच खेला गया. इस मुकाबलो को जीतकर मुंबई इंडियंस महिला आईपीएल के पहले सीजन की विनर बनी. दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. जवाब में मुंबई ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 60 रन के अंदर ही दिल्ली के टॉप ऑर्डर को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. एक पल ऐसा लगा की दिल्ली स्कोर बोर्ड पर 100 रन भी नहीं जोड़ पाएगी. मगर शिखा पांडे और राधा यादव की तूफानी अर्धशतकीय साझेदारी ने इस मैच का पासा पलट दिया है.

दिल्ली ने मुंबई के सामने 132 रन का लक्ष्य रखा है. इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम ने 19.3 ओवर में टारगेट हासिल कर लिया. मुंबई से नैटली सीवर ने फिफ्टी जड़ी और टीम की जीत की होरी रहीं.

टॉस अपडेट

दिल्ली की कप्तान मेग लेनिंग ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी है.

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

MI: हरमनप्रीत कौर (C), हेली मैथ्यूज, यस्तिका भाटिया (WK), नैटली सीवर ब्रंट, अमीलिया केर, पूजा वस्त्राकर, इजाबेल वॉन्ग, अमनजोत कौर, जिंतीमनी कलिता, हुमायरा काजी और साइका इशाक

DC: मेग लेनिंग (C), शेफाली वर्मा, मारियन कैप, जेमिमा रोड्रिग्ज, एलिस कैप्सी, जेस जोनासेन, शिखा पांडे, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), राधा यादव, अरुंधति रेड्डी और मिन्नू मणी



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital