खेल

NZ vs PAK: कोविड-19 की चपेट में कीवी टीम, डेवोन कॉन्वे और गेंदबाजी कोच निकले पॉजिटिव

New Zealand vs Pakistan 4th T20I: पाकिस्तान क्रिकेट टीम इन दिनों न्यूजीलैंड के दौरे पर है. जहां दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है.सीरीज के लगातार चार मैच जीतकर मेजबान टीम 4-0 से आगे हैं. इस सीरीज के पहले मैच से ही कोरोना वायरस का खतरा मंडरा रहा है. चौथे मैच से पहले न्यूजीलैंड की टीम कोरोना की चपेट में आ गई. मेजबान टीम के कोच और सलामी बल्लेबाज मैच से पहले कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं. जिसके बाद पाकिस्तान टीम में भी इसका डर देखने को मिल रहा है.

डेवोन कॉन्वे कोरोना पॉजिटिव

टी20 मुकाबले से पहले न्यूजीलैंड टीम के धाकड़ सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे और गेंदबाजी कोच कोरोना पॉजिटिव पाए गए. जिसके बाद कॉन्वे चौथे मैच से बाहर हो गए. सीरीज पर कोरोना का खतरा देखते हुए दोनों टीमों में खलबली मची हुई है. हालांकि,पाकिस्तान टीम का कोई भी खिलाड़ी अभी कोरोना पॉजिटिव नहीं पाया गया है. कोरोना का असर फिलहाल न्यूजीलैंड टीम पर देखने को मिल रहा है.

न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से हराया

क्राइस्टचर्च में खेले गए चौथे मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पाकिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान के 63 गेंदों में 90 रनों की पारी के बदौलत निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 158 रन बनाए. इसके जवाब में न्यूजीलैंड टीम ने 18.1 ओवर में 3 विकेट खोकर टारगेट को हासिल कर लिया. न्यूजीलैंड की ओर से डैरिल मिचेल नाबाद 72 रन और ग्लेन फिलिप्स नाबाद 70 रनों की बेहतरीन पारी खेली.

अगले मैच में क्लीन स्वीप से बचना चाहेगी पाकिस्तान

न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच अब तक 4 टी20 मैच खेले जा चुके हैं. चारों ही मैच में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को शिकस्त दी है. इस सीरीज में पाकिस्तान टीम की गेंदबाजी काफी खराब रही है. हर मैच में पाकिस्तान के गेंदबाजों ने जमकर रन लुटाए हैं. जिसके चलते टीम को हार का सामना करना पड़ रहा है. अब सीरीज के आखिरी मैच में पाकिस्तान की टीम जीत दर्ज कर क्लीन स्वीप से बचना चाहेगी.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

3 minutes ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

9 minutes ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

17 minutes ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

51 minutes ago

ब्लाइंड मर्डर का 3 दिन में खुलासा, लिव-इन पार्टनर ही निकली दिव्यांग शिक्षक की कातिल

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…

2 hours ago

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

2 hours ago