खेल

IPL 2024: नीतीश रेड्डी ने बताई सनराइजर्स हैदराबाद टीम में क्या है उनकी भूमिका, इस दिग्गज बल्लेबाज का लिया नाम

Hyderabad: सनराइजर्स हैदराबाद के मध्यक्रम को मजबूती देने की भूमिका बखूबी निभा रहे युवा खिलाड़ी नीतिश कुमार रेड्डी को भविष्य में भारतीय टीम के हरफनमौला के रूप में देखा जा रहा है. चूंकि वह उपयोगी मध्यम तेज गेंदबाज भी हैं. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल के मैच में पारी की शुरूआत करते हुए रेड्डी ने नाबाद 76 रन बनाये और ट्रेविस हेड ने आक्रामक अर्धशतक लगाया.

हेनरिक क्लासेन ने 19 गेंद में 42 रन बनाकर सनराइजर्स को तीन विकेट पर 201 रन तक पहुंचाया. अनुभवी भुवनेश्वर कुमार ने बेहतरीन आखिरी ओवर डालकर रॉयल्स को एक रन से हराने में अहम भूमिका निभाई. राजस्थान रॉयल्स को इस सीजन में दूसरी बार हार का सामना करना पड़ा था.

नीतिश ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा,‘पिछले दो मैचों में जल्दी विकेट गिरने के कारण मुझे उतरना पड़ रहा था. मेरा काम 13वें 14वें ओवर तक टिकना है ताकि बाद में क्लासेन आक्रामक खेल सके. समद और क्लासेन को जल्दी उतारने का कोई मतलब नहीं अगर वे खुलकर नहीं खेल सकें.’’

उन्होंने आखिरी ओवर में शानदार प्रदर्शन के लिये भुवनेश्वर की तारीफ करते हुए कहा कि,‘‘ मैं देख रहा था कि आखिरी ओवर कौन डालता है. जब भुवनेश्वर को गेंद सौंपी गई तो मुझे यकीन हो गया कि वह मैच जिता देगा. वह अपने कैरियर में कई बार ऐसा कर चुका है.’’

वहीं रॉयल्स के बल्लेबाज रियान पराग ने 49 गेंद में 77 रन बनाये लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके. उन्होंने कहा,‘‘मुझे कई पहलुओं पर काम करना है. मैं अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं हूं. मुझे टीम को जीत तक ले जाना चाहिये था. अपनी गलतियों से सबक लेकर मैं उन्हें दोहराने से बचूंगा.’’

ये भी पढ़ें- IPL 2024, SRH Vs RR Match Highlights: सनराइजर्स हैदराबाद ने रोमांचक मुकाबले में 1 रन से जीता, राजस्थान का प्लेऑफ में पहुंचने का इंतजार बढ़ा

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

निकल गई PAK और तुर्कीये की हेकड़ी! हूतियों ने सऊदी के एयरपोर्ट को दहलाया, 12 की मौत

रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों के हमले और 12 लोगों की मौत का दावा किया…

22 minutes ago

शारदीय नवरात्र के पहले दिन बदल जाएगी ग्रहों की चाल! धनु और सिंह राशि की आएगी मौज, मीन वाले रहें सतर्क

11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के पहले दिन लक्ष्मीनारायण योग और मालव्य योग के…

54 minutes ago

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

9 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

9 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

10 hours ago