Bharat Express DD Free Dish

खेल

IND vs NZ 5th T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे पांचवें और अंतिम मुकाबले में ईशान किशन ने इतिहास रच दिया. उन्होंने 42 बॉल में अपना शतक पूरा किया. उन्होंने 43 बॉल में 103 रन बनाए.

U19 World Cup 2026 के निर्णायक मैच में भारत और पाकिस्तान की टक्कर होने वाली है. मैच से पहले सचिन तेंदुलकर ने भारतीय टीम से वीडियो कॉल पर बात की. जानें सेमीफाइनल का पूरा समीकरण और कहां देख सकेंगे लाइव मैच.

शुक्रवार सुबह अचानक गायब हुआ विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट अब फिर से सक्रिय हो गया है. 'तकनीकी खराबी' के कयासों के बीच किंग कोहली के ऑनलाइन आते ही सोशल मीडिया पर 'The King is Back' ट्रेंड करने लगा.

भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद पीटी उषा के पति वी. श्रीनिवासन का 67 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. वह शुक्रवार तड़के अपने आवास पर अचानक बेहोश हो गए थे और अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

Virat Kohli Instagram Account: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट गुरुवार रात अचानक इनएक्सेसिबल हो गया. फैंस ने हैकिंग, तकनीकी गड़बड़ी और ब्रेक लेने जैसी अटकलें लगाईं, जबकि अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

वॉशिंगटन सुंदर ने बेंगलुरु के 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' में बल्लेबाजी अभ्यास शुरू कर दिया है, जो भारतीय प्रशंसकों के लिए राहत की खबर है. हालांकि, पसली में हल्के फ्रैक्चर के कारण उनके फिटनेस टेस्ट पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है. वर्ल्ड कप के शुरुआती मुकाबलों में उनकी उपलब्धता को लेकर बीसीसीआई 'वेट एंड वॉच' की नीति अपना रहा है.

हार्दिक पंड्या ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 10 साल पूरे होने पर एक भावुक संदेश साझा किया है. 2016 में डेब्यू करने वाले इस स्टार ऑलराउंडर ने अपनी यात्रा को संघर्ष और सीख का मेल बताया. वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले हार्दिक ने कहा कि यह तो 'सिर्फ शुरुआत' है.

Under 19 World Cup: अंडर-19 विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम ने बुलावायो में जिम्बाब्वे के खिलाफ हुए मैच में 204 रन से जीत दर्ज कर ली है. भारतीय टीम की जीत में विहान मल्होत्रा के शतक के अलावा गेंदबाजों की अहम भूमिका रही.

स्कॉटलैंड ने T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है. बांग्लादेश की जगह शामिल हुई स्कॉटलैंड की कमान रिची बेरिंगटन संभालेंगे. देखें पूरा स्क्वाड और ग्रुप डिटेल्स.

Boney Kapoor CCL Update: बंगाल टाइगर्स (Bengal Tigers) ने लगातार 3 मैच जीतकर CCL 2026 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है. 31 जनवरी को हैदराबाद में केरल स्ट्राइकर्स से होगा मुकाबला. इससे पहले बोनी कपूर ने टीम को जोश बढ़िया है. पढ़ें पूरी रिपोर्ट