खेल

ICC टूर्नामेंट में भारत से पाकिस्तान के पिछड़ने को लेकर मिसबाह उल हक ने कह डाली ये बात

Misbah Ul Haq: अगले महीने होने वाले टी20 विश्व कप में जब पाकिस्तान टीम का सामना भारत से होगा तो उसके लिए आगे निकलना मुश्किल होगा, क्योंकि ऐसा लगता है कि आईसीसी प्रतियोगिताओं में चिर प्रतिद्वंद्वी टीम के खिलाफ खेलने को लेकर उनकी टीम मानसिक रूप से पिछड़ जाती है. पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मिसबाह उल हक का ऐसा मानना है. अमेरिका में एक जून से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप के संभवतः सबसे बहुप्रतीक्षित लीग चरण के मैच में भारत और पाकिस्तान 9 जून को न्यूयॉर्क में भिड़ेंगे. भारत सात टी20 विश्व कप मुकाबलों में सिर्फ एक बार (2021 में) पाकिस्तान से हारा है.

मिसबाह ने बुधवार को एक स्पोर्ट्स चैनल के प्रेस रूम में कहा कि, ‘‘जब विश्व कप में भारत से खेलने की बात आती है तो आप इसे पाकिस्तान का दुर्भाग्य या मानसिक अवरोध कहते हैं. पाकिस्तान को बहुत कुछ करने की आवश्यकता होगी क्योंकि यह एक मजबूत गेंदबाजी क्रम और दो अच्छे स्पिनरों के साथ एक बहुत ही कुशल भारतीय टीम है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘भारत के पास (जसप्रीत) बुमराह, (मोहम्मद) सिराज और हार्दिक (पंड्या) जैसे स्तरीय तेज गेंदबाज हैं.

भारतीय क्रिकेट टीम का स्तर कई गुना बढ़ गई है. मानसिक रवैया बहुत मायने रखता है और ऑस्ट्रेलिया मानसिक पक्ष को सबसे अच्छी तरह संभालता है. मिसबाह ने कहा कि उनके देश के खिलाफ कुछ यादगार पारियां खेलने वाले विराट कोहली एक बार फिर बड़ा खतरा होंगे, हालांकि मौजूदा आईपीएल में उनके स्ट्राइक रेट को लेकर काफी चर्चा हो रही है. उन्होंने कहा, ‘‘कोहली एक बड़ा कारक बनने जा रहे हैं। उन्होंने कई बार पाकिस्तान को नुकसान पहुंचाया है. उनका मानसिक रूप से पाकिस्तान पर दबदबा है. वह बड़े मौकों से प्रेरणा लेते हैं, दबाव नहीं.’’

मिसबाह ने कहा, ‘‘विराट कोहली का प्रभाव निश्चित रूप से होगा. वह एक शीर्ष स्तरीय क्रिकेटर है. वह एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो आपको मैच जिता सकते हैं, स्ट्राइक रेट मायने नहीं रखता. अच्छे खिलाड़ी इन आलोचनाओं से प्रेरणा लेते हैं.’’ मिसबाह अब भी 2007 में पहले टी20 विश्व कप फाइनल में भारत के खिलाफ गलत तरीके से मारे गए स्कूप शॉट को नहीं भूले हैं. पाकिस्तान को आखिरी चार गेंदों पर जीत के लिए केवल छह रन चाहिए थे, मिसबाह ने फाइन लेग के ऊपर से शॉट लगाने का प्रयास किया लेकिन एस श्रीसंत ने कैच पकड़ लिया और पाकिस्तान 157 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 152 रन पर आउट हो गया और भारत चैंपियन बना.

भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने कहा कि रोहित शर्मा 2007 की महेंद्र सिंह धोनी की उपलब्धि को दोहरा सकते हैं, बशर्ते टीम सामूहिक रूप से अच्छा प्रदर्शन करे. उन्होंने कहा, ‘‘रोहित शर्मा अकेले कप नहीं जीत सकते, यह हमारे बारे में है, मेरे बारे में नहीं. हम जितना अधिक ‘हम’ की तरह खेलेंगे, आप कुछ भी हासिल कर सकते हैं.’’ हरभजन ने यह भी कहा कि लंबे और थका देने वाले आईपीएल का असर निश्चित रूप से भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर पड़ेगा और उन्होंने रोहित एंड कंपनी को विश्व कप को इस लुभावनी लीग का एक विस्तारित हिस्सा मानने की सलाह दी. हरभजन ने विश्व कप के लिए तैयार की जा रही पिचों पर अटकलें लगाने से इनकार कर दिया.

उन्होंने कहा, ‘‘पिचों के बारे में कोई नहीं जानता. अभ्यास मैचों से टीम संयोजन के बारे में अंदाजा लग जाएगा.’’ भारत के पूर्व तेज गेंदबाज एस श्रीसंत ने कहा, ‘‘दो स्पिनर हमारी ताकत हैं. हार्दिक (पंड्या) तीसरे तेज गेंदबाज और दो तेज गेंदबाज हैं. भारत के पास बहुत मजबूत बल्लेबाजी क्रम है.’’

ये भी पढ़ें- IPL 2024: भारत का उभरता हुआ खिलाड़ी सिमरजीत सिंह, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर सभी को चौंकाया

-भारत एक्सप्रेस
Vikash Jha

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

5 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

5 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

5 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

6 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

7 hours ago