Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

IPL 2024: भारत का उभरता हुआ खिलाड़ी सिमरजीत सिंह, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर सभी को चौंकाया

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सीएसके के तेज गेंदबाज सिमरजीत सिंह ने अपने प्रदर्शन से सभी को चौंका दिया.

Simarjeet Singh

सिमरजीत सिंह (फोटो- CSK)

IPL 2024, Simarjeet Singh In CSK: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में रविवार (12 मई) को चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच खेला गया. जिसमें चेन्नई ने 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया ये मुकाबला सीएसके के लिए इस सीजन में घरेलू मैदान पर आखिरी मुकाबला था. राजस्थान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी और निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 141 रन बनाए. इसके जवाब में चेन्नई की टीम ने 18.2 ओवर में 5 विकेट खोकर टारगेट को हासिल कर लिया. चेन्नई की इस जीत के हीरो रहे सिमरजीत सिंह ने 3 विकेट झटके.

सीएसके को मिला मैच जीताने वाला युवा खिलाड़ी

आईपीएल के हर सीजन में एक नया हीरो उभरकर सामने आता है, जो मुश्किल परिस्थितियों में अपनी टीम को जीत की ओर ले जाता है. चेन्नई सुपर किंग्स को कुछ ऐसा ही खिलाड़ी राजस्थान के खिलाफ मैच में मिला, जिसमे राजस्थान रॉयल्स को मैच में कभी भारी पड़ने ही नहीं दिया. 26 वर्षीय इस खिलाड़ी ने 4 ओवर में 26 रन देकर तीन विकेट चटकाए. सिमरजीत सिंह ने राजस्थान के दोनों ओपनर्स को चलता कर दिया. इसके बाद खतरनाक फॉर्म में चल रहे राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन को भी चलता कर दिया. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. वह इस सीजन में पहली बार ये अवॉर्ड अपने नाम किया.

दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं सिमरजीत सिंह

साल 1998 में जन्में सिमरजीत सिंह दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं. साल 2018 में विजय हजार ट्रॉफी में सिमरजीत सिंह को दिल्ली के लिए डेब्यू करने का मौका मिला. सौराष्ट्र के खिलाफ मैच में सिमरजीत ने घरेलू क्रिकेट में अपना डेब्यू किया. इसके बाद सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में उन्होंने टी20 में डेब्यू किया. 2019 सीजन में उन्होंने 11 विकेट चटकाकर दिल्ली टीम के संयुक्त सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहे. सिमरजीत सिंह के लिए साल 2021 काफी अच्छा रहा. मुंबई इंडियंस ने चोटिल अर्जुन तेंदुलकर की जगह पर सिमरजीत सिंह को टीम में शामिल किया. हालांकि, यहां पर उन्हें डेब्यू करने का कोई मौका नहीं मिला.

सिमरजीत सिंह ने अपने प्रदर्शन से सभी को चौंकाया

साल 2021 के जून में सिमरजीत सिंह को श्रीलंका दौरे पर भारत के लिए नेट बॉलर के रूप में चुना गया. उसके बाद साल 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स ने सिमरजीत सिंह को 20 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया. जहां पर उन्हें आईपीएल में डेब्यू करने का मौका मिला. अब इस सीजन में सिमरजीत सिंह अपनी शानदार गेंदबाजी से सबसे प्रभावित कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- IPL के परफॉर्मेंस से अभिषेक को भारत के लिये खेलने में मिलेगी मदद: मारक्रम

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital