Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

World Cup 2023: ‘हारते हैं तो बिरयानी लेकिन जीतें तब…’ आलोचकों पर भड़का ये पाकिस्तानी क्रिकेटर

पाकिस्तानी टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने के चांस अब दूसरी टीमों पर निर्भर हैं. टीम के वर्ल्ड कप मे प्रदर्शन को लेकर उसकी खूब आलोचना हुई है.

World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 में खेलने भारत आई पाकिस्तानी टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा है. हैदराबाद में शुरुआती दो मैच जीतने के बाद भारत समेत अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका से पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा है. 7 मैच में से पाकिस्तान केवल तीन ही मैच जीते हैं. पाकिस्तानी टीम के खराब प्रदर्शन को लेकर   उसकी खूब आलोचना हो रही है. प्लेयर्स के बिरयानी और बर्गर खाने को लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है. इस मुद्दे पाकिस्तान के बल्लेबाज इफ्तिखार अहमद ने बिरयानी खाने को लेकर बड़ा बयान दिया है.

पाकिस्तान के प्लेयर इफ्तिखार ने टीम के खिलाड़ियों के बिरयानी खाने को लेकर कहा है कि कि जब टीम मैच हारती है, तो प्लेयर्स के बिरयानी खाने की बातें कहीं जाती है और तंज कसा जाता है. वहीं जीतने के बाद ऐसा कुछ नहीं किया जाता जो कि आलोचनात्मक है. पाकिस्तान के प्रदर्शन को लेकर क्रिकेट एक्सपर्ट्स और  फैंस की आलोचनाओं पर इफ्तिखार ने नाराजगी जाहिर की है.

यह भी पढ़ें-IND vs SL: भारत ने रचा इतिहास, श्रीलंका को 302 रनों से रौंदा, दर्ज की दूसरी सबसे बड़ी जीत, टॉप 5 में ये टीमें शामिल

बिरयानी को लेकर क्या बोले इफ्तिखार अहमद

इफ्तिखार अहमद ने कहा है कि जब पाकिस्तान की टीम जीत जाती है तो फिर ये लोग नहीं कहते हैं कि खिलाड़ी बिरयानी खाते हैं. जब हारते हैं तो फिर लोग क्यों कहते हैं कि बिरयानी खाते हैं. क्या हम सिर्फ बिरयानी खाने की वजह से हारते हैं. एक प्रोफेशनल के तौर पर हर एक खिलाड़ी खुद का आंकलन करता रहता है. अगर कोई बिरयानी खाता है या फिर कोई ऐसा काम करता है जो मुल्क के खिलाफ हो हम उसके खिलाफ हैं.

यह भी पढ़ें-World Cup में मोहम्मद शमी ने रचा इतिहास, भारत के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले बने गेंदबाज

कैसे सेमीफाइनल में पहुंचेगी पाकिस्तानी टीम

गौरतलब है कि पाकिस्तान का प्रदर्शन विश्व कप 2023 में बेहद ही खराब रहा है. उसे 7 में से चार मैचों में हार मिली है. अब उसे अपने बचे हुए दोनों ही मैच जीतने होंगे. इतना ही नहीं, अगर पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचना है, तो उसे दुआ भी करनी होगी. अगर न्यूजीलैंड अपने आखिरी के दो मैच हारे और पाकिस्तान दोनों बचे मैच जीते, तो ही उसके सेमीफाइनल में जाने के चांस बन सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital