खेल

काली पट्‌टी बांधकर उतरे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी, Pat Cummins की मां के निधन पर शोक जाहिर किया

Pat Cummins’ Mother Maria Dies: ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी शुक्रवार को भारत के खिलाफ चौथे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन नियमित कप्तान पैट कमिंस की मां मारिया को श्रद्धांजलि देने के लिए बांह पर काली पट्टी बांधकर खेले जिनका सिडनी में निधन हो गया. मारिया को 2005 में स्तन कैंसर से पीड़ित होने का पता चला था. वह पिछले कुछ हफ्तों से इस गंभीर बीमारी से जूझ रही थी जो कुछ समय पहले दोबारा उभर आई. उनका गुरुवार रात अपने आवास पर निधन हो गया.

कमिंस की मां के निधन पर शोक जाहिर किया

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को यहां अंतिम टेस्ट के दूसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले अपने कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड से यह दुखद खबर मिली. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को बयान में कहा, हमें मारिया कमिंस के निधन का गहरा दुख है. उन्होंने कहा, ‘ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट की ओर से हम पैट, कमिंस परिवार और उनके मित्रों के प्रति संवेदनाएं प्रकट करते हैं.

ये भी पढ़ें: WPL 2023: मुंबई इंडियंस की लगातार तीसरी जीत, दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से धोया

काली पट्‌टी बांधकर उतरे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी

बयान में कहा गया, ऑस्ट्रेलियाई पुरुष टीम सम्मान के तौर पर आज बांह पर काली पट्टी बांधकर खेलेगी. भारत के चार टेस्ट के मौजूदा दौरे पर शुरुआती दो टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की अगुआई करने वाले कमिंस अपनी मां की तबीयत बिगड़ने के कारण सिडनी लौट गए थे. उनकी गैरमौजूदगी में स्टीव स्मिथ ने इंदौर टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी की और मेहमान टीम ने यह टेस्ट नौ विकेट से जीता.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

8 minutes ago

बदायूं के दोहरे हत्याकांड में चार दोषियों की फांसी की सजा रद्द, जानिए हाईकोर्ट ने क्‍यों उनको किया बाइज्जत बरी

बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…

14 minutes ago

Ayodhya Leopard Fear: अयोध्या के इस इलाके में तेंदुए ने दहशत फैलाई, पिंजरे का चारा छोड़ बछड़े को बनाया शिकार

LEOPARD PANIC IN AYODHYA CANTT: रामनगरी अयोध्या से सटे कैंट (छावनी) इलाके में पिछले कई…

22 minutes ago

बिहार में बाढ़ का खतरा! गंडक समेत कई नदियां उफान पर, सीएम सम्राट चौधरी ने किया हवाई सर्वेक्षण

बिहार में गंडक समेत कई नदियों के बढ़ते जलस्तर के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने…

33 minutes ago