Bharat Express DD Free Dish

‘जो खेलेगा, वो खिलेगा…’: CWG 2026 के पदक विजेता से मिले पीएम मोदी, VIDEO में बोले- चियर फॉर भारत

पीएम मोदी ने रविवार को ‘कॉमनवेल्थ गेम्स 2026’ में मेडल जीतने वाले भारतीय एथलीट्स से खास मुलाकात की. भारत ने इन खेलों में 13 गोल्ड समेत कुल 39 मेडल जीते हैं. देखिए पीएम मोदी का वीडियो और मुक्केबाजों का शानदार प्रदर्शन.

pm-modi-meets-commonwealth-games-2026-medal-winners
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

‘कॉमनवेल्थ गेम्स 2026’ (Commonwealth Games 2026) में अपनी शानदार परफॉर्मेंस से दुनिया भर में भारत का डंका बजाने वाले एथलीट्स के लिए रविवार का दिन बेहद खास रहा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने देश के लिए मेडल जीतने वाले इन सभी चैंपियंस से खास मुलाकात की और उनका हौसला बढ़ाया. पीएम मोदी ने अपने ‘एक्स’ अकाउंट पर खिलाड़ियों के साथ एक शानदार वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्होंने देशवासियों को एक नया मंत्र दिया “जो खेलेगा, वो खिलेगा… ऑलवेज चियर फॉर भारत.”

बॉक्सर साक्षी चौधरी ने शुरू किया वीडियो

पीएम मोदी द्वारा शेयर किए गए इस वायरल वीडियो की शुरुआत विमेंस 51 किलोग्राम भार वर्ग में ‘गोल्ड मेडल’ जीतने वाली बॉक्सर साक्षी चौधरी ने की. साक्षी ने बेहद उत्साह के साथ कहा, “हैलो फ्रेंड्स, आज हम सभी कॉमनवेल्थ गेम्स मेडलिस्ट्स को आदरणीय प्रधानमंत्री सर ने बुलाया है. हमें बहुत गर्व महसूस हो रहा है. वह बहुत विनम्र हैं.” वीडियो के अंत में पीएम मोदी ने एथलीट्स के साथ पूरे जोश में ‘भारत माता की जय’ का उद्घोष किया.

भारत ने जीते 39 मेडल, मेडल टैली में चौथा स्थान

आपको बता दें कि भारत ने ‘कॉमनवेल्थ गेम्स 2026’ में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 39 मेडल अपने नाम किए हैं. इनमें 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं. इस दमदार प्रदर्शन की बदौलत भारत मेडल टैली में चौथे स्थान पर रहा. पुरुष एथलीट्स ने 23 मेडल (5 गोल्ड) जीते, जबकि महिला एथलीट्स ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 16 मेडल (8 गोल्ड) देश की झोली में डाले.

ये भी पढ़ें: मान गए तो बड़े काम आएगी, क्या है शाहनवाज हुसैन की PK और राहुल गांधी को नसीहत?

मुक्केबाजी और जूडो में ऐतिहासिक प्रदर्शन

इस बार भारतीय मुक्केबाजों का प्रदर्शन सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहा. भारत की तरफ से उतरे सभी 10 मुक्केबाजों ने मेडल जीते, जिनमें 7 गोल्ड शामिल हैं. इसके अलावा, भारत ने जूडो में भी इतिहास रच दिया. देश के 4 जूडोका ने मेडल हासिल किए, जिसमें अस्मिता डे और हर्ष सिंह ने एक ही दिन गोल्ड मेडल जीतकर पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स के जूडो इवेंट में भारत का परचम लहराया.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read