खेल

IND vs AUS: रविचंद्रन अश्विन ने वर्ल्ड क्रिकेट में मचा दिया तहलका, तोड़ा कपिल देव का बड़ा रिकॉर्ड

R Ashwin breaks Kapil Dev’s record: दुनिया के नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने गुरुवार (2 मार्च) को अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पूर्व भारतीय कप्तान और महान ऑलराउंडर कपिल देव को पीछे छोड़ दिया. 36 वर्षीय दाएं हाथ के गेंदबाज, जो टेस्ट मैचों में भारत के दूसरे प्रमुख विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. उन्होंने तीसरे टेस्ट के लिए दूसरे दिन के खेल के सुबह के सत्र में दो विकेट लेकर कपिल देव के 687 अंतराष्ट्रीय विकेटों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. भारत के लिए अपना 269वां अंतराष्ट्रीय मैच खेल रहे अश्विन ने सबसे पहले 71वें ओवर की आखिरी गेंद पर पीटर हैंड्सकॉम्ब को आउट कर तीसरे 2023 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट में अपना विकेट खाता खोला और कपिल की बराबरी की और फिर जब उन्होंने एलेक्स केरी को आउट किया 75वें ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने कपिल का रिकॉर्ड तोड़ा और तीसरे नंबर पर आ गए. बाद में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में कुल तीन विकेट लेने के लिए नाथन लियोन को आउट किया.

इंटरनेशनल क्रिकेट में IND के लिए सबसे ज्यादा विकेट

-अनिल कुंबले – 956 विकेट

-हरभजन सिंह – 711 विकेट

-रविचंद्रन अश्विन – 689 विकेट

-कपिल देव – 687 विकेट

ये भी पढ़ें: WPL एक ऐतिहासिक क्षण, यूपी वारियर्ज की सहायक कोच अंजू जैन का बड़ा बयान

दूसरे दिन का खेल जारी

तीसरे टेस्ट के पहले दिन इंदौर  की पिच ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की खूब मदद की. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी पहली पारी में टीम इंडिया सिर्फ 109 रन पर आउट हो गई. विराट कोहली ने भारत की ओर से सबसे ज्यादा 22 रन बनाए. 109 के जवाब में मेहमान टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट खोकर 156 रन बना लिए हैं. दूसरे दिन एक बार ऑस्ट्रेलिया ने अच्छी शुरुआत की है. मगर भारतीय गेंदबाजों ने दमदार वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 197 पर रोक दिया. पहली पारी में मेहमान टीम ने 88 रनों की बढ़त हासिल की. टीम इंडिया की ओर से जडेजा ने चार विकेट, अश्विन और उमेश ने 3-3 विकेट चटकाए.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

8 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

8 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

8 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

9 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

9 hours ago