खेल

ICC Test Ranking: अश्विन फिर से बने नंबर-1 गेंदबाज, कोहली ने भी लगाई छलांग

ICC Test Ranking: भारत के शीर्ष ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने बुधवार को जारी ताजा आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में गेंदबाजों में फिर से शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है. अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ड्रा रहे अहमदाबाद टेस्ट में 6-91 विकेट लिए थे. अश्विन को 17.28 के औसत से 25 विकेट लेने के लिए संयुक्त रूप से प्लेयर ऑफ द सीरीज घोषित किया गया था. इस प्रदर्शन से अश्विन गेंदबाजी रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर चले गए और वह इंग्लैंड के वेटरन तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन से 10 रेटिंग अंक आगे हैं.

कोहली, अक्षर ने भी बल्लेबाजी में लगाई छलांग

करिश्माई बल्लेबाज विराट कोहली बल्लेबाजों की टेस्ट रैंकिंग में सात स्थान के सुधार के साथ 13वें स्थान पर आ गए हैं. विराट को अहमदाबाद टेस्ट में 186 रन बनाने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला था. विराट ने 1205 दिन का अपना शतक सूखा समाप्त किया था. ऑस्ट्रेलिया के आलराउंडर कैमरून ग्रीन और भारत के शुभमन गिल ने अहमदाबाद टेस्ट में अपने शतकों की बदौलत रैंकिंग में सुधार किया है. ग्रीन 11 स्थान उठकर 26वें और गिल 17 स्थान उठकर 46वें नंबर पर पहुंच गए हैं.

ये भी पढ़ें: WPL 2023: मैच से पहले यूपी वारियर्स के कोच का बड़ा बयान, बोले- RCB से रहना होगा सावधान!

लेफ्ट आर्म स्पिन आलराउंडर अक्षर पटेल आठ स्थान उठकर बल्लेबाजों में 44वें और आलराउंडर लिस्ट में एक स्थान उठकर ओवरआल चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं. पटेल ने चार मैचों में प्रभावशाली 264 रन बनाये हैं. ऑस्ट्रेलिया के ओपनर उस्मान ख्वाजा अहमदाबाद टेस्ट में 180 रन की बदौलत दो स्थान के सुधार के साथ सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं. उन्होंने 815 सर्वश्रेष्ठ रेटिंग अंक हासिल कर लिए हैं. ट्रेविस हैड ने अपना पांचवां स्थान बरकरार रखा है लेकिन 853 की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग हासिल कर ली है.

न्यूजीलैंड के आलराउंडर डेरिल मिचेल ने क्राइस्टचर्च में श्रीलंका के खिलाफ रोमांचक जीत में 102 और 81 रन बनाने की बदौलत करियर का सर्वश्रेष्ठ आठवां स्थान हासिल कर लिया है. उन्होंने पहली बार 800 रेटिंग अंकों को भी छुआ है.

–आईएएनएस

आईएएनएस

Recent Posts

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

5 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

5 hours ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

6 hours ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

6 hours ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

7 hours ago