होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Rishabh Pant's Gabba Test knock
Rishabh Pant: याद है आपको 19 जनवरी, 2021… जब 23 साल के भारतीय स्टार खिलाड़ी ने एक सपने को सच कर दिखाया था. या यूं कहिए ‘टूटा था गाबा का घमंड, जीता था भारत’. ब्रिसबेन का गाबा मैदान जो ऑस्ट्रेलियाई टीम का गढ़ माना जाता है. वहां भारतीय खिलाड़ियों ने झंडे गाड़े थे. सबकी आंखे नम थी और सीना गर्व से चौड़ा. मैदान पर तिरंगा लिए टीम इंडिया की युवा पीढ़ी चक्कर लगा रही थी. मानो ऐसा लग रहा था की कोई सपना हकीकत बन गया.
गाबा का हीरो, मैच पलटने वाला बाजीगर
टीम इंडिया का ये हीरो शुक्रवार (30 दिसंबर, 2022) को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया. चाहे टीम इंडिया हो या क्रिकेट फैंस हर कोई पंत के जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ कर रहा है. सबको अफ़सोस है कि ये खिलाड़ी कुछ समय तक क्रिकेट से दूर रहेगा.
मगर पंत के करियर का गोल्डन मैच गाबा टेस्ट रहा है. 89* रन (बनाम ऑस्ट्रेलिया) साल 2021 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गाबा टेस्ट में कमाल दिखाते हुए 89 रनों की नाबाद पारी खेल भारत को जीत दिलाई थी. नामुमकिन सी लग रही जीत को पंत ने मुमकिन की और पूरे भारत का सपना पूरा किया.
मैच हाइलाइट्स
एक मैच में जीत, एक मैच को ड्रॉ कराने के बाद टीम इंडिया के हौसले बुलंद थे. सीरीज के आखिरी मैच में पहली बैटिंग ऑस्ट्रेलिया की आई, जिसने 369 का स्कोर खड़ा कर दिया. जवाम में भारत 336 पर ऑलआउट हो गई. दूसरी पारी में मोहम्मद सिराज का जादू चला, उन्होंने पांच विकेट निकाले और यहीं से ऑस्ट्रेलिया मैच में बैकफुट पर आ गई.
टीम इंडिया को ये मुकाबला जीतने के लिए 98 ओवर में 324 रनों का टारगेट मिला था. चेतेश्वर पुजारा, शुभमन गिल और ऋषभ पंत ने ये टारगेट हासिल करने में अहम रोल निभाया. अंत में वाशिंगटन सुंदर के साथ छोटी-सी पार्टनरशिप करके ऋषभ पंत ने आखिरी चौका अपने बल्ले से लगाया और गाबा के घमंड को तोड़ दिया.
ताजा अपडेट के मुताबिक ऋषभ पंत की स्थिति में अब काफी सुधार है और डॉक्टरों ने उन्हें अभी किसी दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने पर विचार नहीं कर रहे हैं.
– भारत एक्सप्रेस
महाराष्ट्र में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान मतदाता सूची से बड़े पैमाने पर नाम…
राजस्थान की महान संत कवयित्री मीराबाई ने अपना पूरा जीवन भगवान कृष्ण की भक्ति में…
Delhi Yamuna Pollution: दिल्ली में दिवाली और छठ महापर्व से पहले कालिंदी कुंज में यमुना…
नीति आयोग के सदस्य और पूर्व कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र…
Kochi Mercedes Accident: कोच्चि में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज…
Amitabh Bachchan Health Update: अमिताभ बच्चन डॉक्टरों की सलाह पर आराम कर रहे हैं, लेकिन…