Rishabh Pant News: क्रिकेटर ऋषभ पंत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट करते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से खास अपील की है. उन्होंने अपने पोस्ट में उत्तराखंड में बसने की इच्छा जताई है. बता दें कि इन दिनों पंत टीम इंडिया के साथ श्रीलंका दौरे पर हैं. 15 अगस्त से शुरू होने वाले टेस्ट मैच में वह विकेटकीपर और बल्लेबाज की भूमिका निभा सकते हैं.
पंत ने CM से क्या मांग की?
ऋषभ पंत ने शुक्रवार देर रात 12:46 बजे एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा, “CM पुष्कर सिंह धामी, नमस्कार सर, आप कैसे हैं??? मेरे लिए काफी समय हो गया है, खासकर उत्तराखंड का निवासी होने के नाते. मैं दिल्ली से उत्तराखंड में बसने के लिए जमीन खरीदने की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन मुझे यहां रहने के लिए कोई सुविधाजनक और बड़ी जमीन नहीं मिल पा रही है. मुझे अपना उत्तराखंड बहुत प्यारा है.”
पंत ने अपना दुख साझा करते हुए बताया कि वह 3 साल से उत्तराखंड में जमीन ढूंढ रहे हैं. उन्होंने आगे लिखा, “आपसे मेरा विनम्र निवेदन है कि कृपया जमीन अधिग्रहण में मेरी मदद करें, क्योंकि आजकल यह प्रक्रिया बहुत जटिल हो गई है और कुछ जमीनें भी अधर में लटकी हुई हैं, जो मुझे राज्य के प्रचार के दौरान मिलनी थीं. सब कुछ भुलाकर मैं अपने पैतृक स्थान उत्तराखंड में वापस जाकर वहां के विकास में योगदान देना चाहता हूं और अपने पहाड़ी लोगों के बीच लौटना चाहता हूं. कृपया इस मामले पर ध्यान दें. तीन साल हो गए हैं, मुझे कोई जमीन नहीं मिली है. आपके जवाब का इंतजार है सर.”
@pushkardhami hello sir how’s you ??? It’s a long time for me especially being local from Uttrakhand . I have been trying to buy land to shift my base from Delhi to Uttrakhand and I couldn’t find anything facilitating and big to live here I love my Uttrakhand. My humble request…
— Rishabh Pant (@RishabhPant17) August 7, 2026
उत्तराखंड से पंत का पुराना नाता
ऋषभ पंत का उत्तराखंड से गहरा रिश्ता है. उनका परिवार मूल रूप से इसी राज्य से ताल्लुक रखता है और वह कई बार उत्तराखंड के लिए अपना प्यार जाहिर कर चुके हैं. अब पंत ने सार्वजनिक तौर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से जमीन खरीदने में मदद मांगी है. फिलहाल पंत भारतीय टेस्ट टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर हैं और टीम के अहम खिलाड़ियों में शामिल हैं.
ये भी पढ़ें: झारखंड प्रोटेस्ट पर क्यों चुप हैं धोनी? लेफ्टिनेंट कर्नल का बोझ या फिर छवि बचाने के लिए बनाई दूरी
अब सबकी नजरें इस बात पर हैं कि पंत की अपील पर उत्तराखंड सरकार क्या कदम उठाती है. क्या उन्हें राज्य में जमीन खरीदकर अपना घर बनाने में मदद मिलेगी.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

