Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Rohit Sharma: वनडे और टेस्ट रिटायरमेंट पर बोले रोहित शर्मा, कहा- ‘टेंशन नहीं लेना…’

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके रोहित ने साफ कर दिया है कि वो अभी वनडे और टेस्ट से रिटायरमेंट नहीं लेने वाले हैं.

Rohit Sharma

रोहित शर्मा (फोटो- BCCI)

टी20 विश्व कप ट्रॉफी 2024 जीतने वाले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 37 साल से ज्यादा के हो चुके हैं, ऐसे में वो अब कितने सालों तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल पाते हैं, ये बड़ा सवाल है, जिसका जवाब उन्होंने खुद दिया है. टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके रोहित ने साफ कर दिया है कि वो अभी वनडे और टेस्ट से रिटायरमेंट नहीं लेने वाले हैं.

रोहित के नेतृत्व में भारत ने आईसीसी ट्रॉफी के लिए अपने 11 साल के लंबे इंतजार को समाप्त किया और फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर अपना दूसरा टी20 विश्व कप खिताब जीता. 2013 चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद यह भारत की पहली बड़ी जीत थी. टी20 विश्व कप फाइनल के ठीक बाद, विराट कोहली, रोहित और रवींद्र जडेजा ने अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास की घोषणा की. हालांकि, तीनों ने खेल के अन्य प्रारूपों में खेलने की पुष्टि की.

159 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में रोहित ने पांच शतक और 32 अर्धशतक सहित 4,231 रन बनाकर इस प्रारूप में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी के रूप में अपना कार्यकाल समाप्त किया. हाल ही में लंदन में विंबलडन सेमीफाइनल का आनंद लेते हुए देखे गए सलामी बल्लेबाज ने भारत के लिए अपने भविष्य की पुष्टि की, लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करने की अपनी योजना का खुलासा नहीं किया.

इसके बाद रविवार को अमेरिका में एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान रोहित ने कहा, “मैंने पहले भी कहा कि मैं इतनी आगे की नहीं सोचता. आप मुझे कम से कम कुछ समय के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलते हुए देखेंगे.” इस महीने की शुरुआत में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने पुष्टि की थी कि भारत रोहित की कप्तानी में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (अगर क्वालीफाई करता है) का फाइनल और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी खेलेगा. भारत को छह मैचों की सीमित ओवरों की सीरीज में श्रीलंका से भिड़ना है, जिसका पहला टी20 मैच 27 जुलाई को पल्लेकेले में खेला जाएगा.

ये भी पढ़ें- मुकेश कुमार के ‘चौके’ के साथ भारत ने 4-1 से जीती जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज, गिल की कप्तानी में लहराया तिरंगा

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest