Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Rohit-Kohli ने ऑस्ट्रेलिया में दिखाया बल्ले का जादू, इस सीरीज के बाद तय होगा दोनों खिलाड़ियों का भविष्य

ऑस्ट्रेलिया सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली ने शानदार पारियां खेलकर आलोचकों को करारा जवाब दिया. शुभमन गिल ने कहा कि सीनियर खिलाड़ियों के भविष्य पर फैसला साउथ अफ्रीका सीरीज के बाद लिया जाएगा.

Rohit Sharma Virat Kohli

ऑस्ट्रेलिया में भारतीय टीम की हालिया वनडे सीरीज में Rohit Sharma और Virat Kohli ने आलोचकों के मुंह बंद कर दिया. शुरुआती दो मैचों में विराट के फ्लॉप रहने और दोनों खिलाड़ियों के भविष्य को लेकर उठ रही अटकलों को ठेंगा दिखाते हुए रोहित ने तीसरे वनडे में 121 रन की नाबाद पारी खेली, जबकि विराट ने 74 रन की नाबाद पारी खेलकर उनके साथ शतकीय साझेदारी बनाई. इस शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को नौ विकेट से हराया.

रोहित शर्मा की इस पारी को देखकर उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब भी दिया गया. इस प्रदर्शन ने न केवल आलोचकों को शांत किया, बल्कि टीम को भी आत्मविश्वास का बड़ा झटका दिया. विराट और रोहित की जोड़ी ने यह साबित कर दिया कि अनुभव और काबिलियत के सामने आलोचनाएं टिक नहीं पातीं.

कप्तान शुभमन गिल ने दिया अहम बयान

टीम के नए कप्तान शुभमन गिल ने रोहित और विराट के भविष्य को लेकर मीडिया से बात की. उन्होंने कहा कि इस सीरीज के तुरंत बाद इस पर कोई निर्णय नहीं लिया जाएगा. गिल ने स्पष्ट किया, “अभी तक इस बारे में कोई बात नहीं हुई है. साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड सीरीज के बीच ज्यादा गैप है. साउथ अफ्रीका सीरीज के बाद हम इस पर चर्चा करेंगे.”

गिल के इस बयान से साफ है कि टीम प्रबंधन दोनों खिलाड़ियों के भविष्य को पूरी तरह से सोच-समझकर तय करना चाहता है. दोनों ही खिलाड़ियों के पास अब वनडे में सीमित गेम टाइम है, इसलिए उनके प्रबंधन की रणनीति महत्वपूर्ण रहेगी.

ये भी पढ़ें- India Vs Australia: सिडनी में ‘रो-को’ का जलवा, 168 रनों की अटूट साझेदारी के साथ भारत को दिलाई 9 विकेट से जीत

विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने की संभावना

सूत्रों के अनुसार, साउथ अफ्रीका सीरीज के बाद विजय हजारे ट्रॉफी में रोहित और विराट को खेलने के लिए कहा जा सकता है. यह ट्रॉफी 24 दिसंबर से 18 जनवरी तक आयोजित होगी. इसके तुरंत बाद भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू होगी, जो जनवरी के मध्य में खेली जाएगी. इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेकर दोनों खिलाड़ी अपनी फिटनेस और फॉर्म बनाए रख सकते हैं, जिससे आगामी अंतरराष्ट्रीय सीरीज में टीम के लिए उनका योगदान सुनिश्चित हो सके.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital