Sachin Airplane Cricket Viral Video: दुनिया के बड़े से बड़े गेंदबाज जिस ‘क्रिकेट के भगवान’ यानी सचिन तेंदुलकर का विकेट लेने के लिए तरसते थे, उन्हें आउट करने का एक ऐसा ‘पारिवारिक फॉर्मूला’ खोज लिया गया है कि आईसीसी (ICC) वाले भी हैरान रह जाएं. प्रोफेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे बरसों हो गए, सचिन अब 53 साल के हो चुके हैं, लेकिन मजाल है कि उनके भीतर का क्रिकेटर शांत बैठ जाए.
मैदान छूटा तो क्या, गॉड ऑफ क्रिकेट ने इस बार सीधे बादलों के बीच, 35 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ते एरोप्लेन के अंदर ही बल्ला थाम लिया. सचिन ने अपने सोशल मीडिया पर एक ऐसा मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है.
Altitude jo bhi ho, attitude change nahi hona chahiye. 😄 pic.twitter.com/TPbsNUe2Op
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) June 12, 2026
‘तुम मुझे कभी आउट नहीं कर पाओगी…’
वायरल वीडियो (Sachin Airplane Cricket) में देखने को मिल रहा है कि फ्लाइट के भीतर ही सचिन तेंदुलकर हाथ में बल्ला थामे एकदम मैच के मूड में खड़े हैं. गेंदबाजी का मोर्चा संभाला उनकी बहू सानिया चंडोक ने और फील्डिंग पर मुस्तैद थीं बेटी सारा तेंदुलकर. पहली ही गेंद पर जब सारा ने पापा सचिन के खिलाफ आउट की जोरदार अपील की, तो मास्टर ब्लास्टर ने हंसते हुए अपने पुराने तेवर में कहा कि तुम लोग मुझे कभी आउट नहीं कर पाओगी!
अगर मैं तिरछे बल्ले से खेलूं, तभी तुम्हारे पास थोड़ा-बहुत चांस है. लेकिन फिर क्या था, अगली ही गेंद पर बहू सानिया की ‘जादुई’ गेंद पर सारा तेंदुलकर ने कैच लपक लिया और ‘क्रिकेट के भगवान’ को बीच हवा में पवेलियन का रास्ता देखना पड़ा.
पहली बार दिखा ऐसा ‘घरेलू मैच'(Sachin Airplane Cricket Viral Video)
तेंदुलकर परिवार का यह इन-फ्लाइट क्रिकेट इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि हाल ही में 5 मार्च 2026 को सचिन के लाडले अर्जुन तेंदुलकर की शादी उनकी बचपन की दोस्त और मशहूर उद्योगपति रवि घई की पोती सानिया चंडोक से हुई है. शादी के बाद सानिया ने ससुराल आते ही सीधे ससुर जी के स्टंप्स बिखेर दिए, जिसे देखकर फैंस लोटपोट हो रहे हैं. सोशल मीडिया पर लोग मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं कि जो काम वसीम अकरम और शेन वॉर्न नहीं कर पाए, वो बहू और बेटी की जुगलबंदी ने फ्लाइट के अंदर कर दिखाया.
मुंबई टी20 लीग में अर्जुन मचा रहे हैं धमाल
एक तरफ पापा सचिन हवा में चौके-छक्के लगा रहे हैं, तो दूसरी तरफ उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर जमीन पर गदर मचा रहे हैं. आईपीएल 2026 में भले ही अर्जुन को मुंबई इंडियंस की तरफ से कुछ ही मुकाबले खेलने को मिले, लेकिन मुंबई टी20 लीग में उनका बल्ला और गेंद दोनों आग उगल रहे हैं. पिछले दिनों ही अर्जुन ने टूर्नामेंट में अपनी पहली कड़क फिफ्टी जड़ी और शानदार विकेट लेकर ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का खिताब अपने नाम किया.
उम्मीद है कि घरेलू क्रिकेट के इस शानदार प्रदर्शन के दम पर आगामी आईपीएल सीजन में अर्जुन को और मौके मिलेंगे. बहरहाल, सचिन का यह आसमानी वीडियो फैंस का दिन बना रहा है और यह साबित करता है कि बंदे का एल्टीट्यूड चाहे जो हो, क्रिकेट वाला ऐटिट्यूड कभी चेंज नहीं हो सकता!
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
