होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Sachin Tendulkar
Irfan Pathan & Team India: बिरयानी तो वैसे कई शहरों की मशहूर है. चाहे दिल वालो की दिल्ली हो या हैदराबादी का प्यार या फिर नवाबों की नगर लखनऊ हर जगह बिरयानी खाने के शौकीन लोगों की कमी नहीं है. ऐसा ही कुछ हाल है टीम इंडिया का. भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी इरफान पठान ने भी एक ऐसा ही किस्सा शेयर किाया था, जिसमें उन्होंने बताया की सचिन से लेकर भज्जी तक हर कोई बिरयानी का कितना शौकीन है. हालांकि, वे मुरीद हैं पूर्व तेज गेंदबाज के घर पर बनी बिरयानी के. इरफान ने एक पुराना किस्सा शेयर करते हुए कहा, हम लोग 2007 में बड़ौदा में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच खेल रहे थे.
मैच से पहले पूरी टीम मेरे घर पर आई थी. सचिन पाजी थे, भज्जी थे, कोई भी खिलाड़ी बचा नहीं था. टीम का सपोर्ट स्टाफ भी था. सब ने बिरयानी खाई. इरफान ने बताया कि मां ने सारा खाना खुद बनाया था. करीब 25 लोगों का खाना मां ने बनाया था. सबने बेहद चाव से खाना खाया और होटल लौट गए.
ये भी पढ़ें: Ved Pratap Vaidik: वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रताप वैदिक का निधन, 78 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, तालिबान से बातचीत तो आतंकी हाफिज सईद का किए थे इंटरव्यू
जब पठान ने तोड़ा सचिन का दिल!
इरफान ने एक टीवी शो में कहा, मैंने देखा कि भज्जी की थाली में बिल्कुल जगह नहीं बची. अगर उसमें और बिरयानी डाली जाती तो शायद नीचे गिर जाती. इरफान ने बताया कि मां ने सारा खाना खुद बनाया था. उन्होंने चिकन टिक्का और बाकी सब कुछ भी अपने हाथों से तैयार किया. मां ने करीब 25 लोगों का खाना बनाया था.सबने बड़े चाव से खाना खाया और होटल लौट आये.
इरफान के घर पर बनी बिरयानी इतनी लजीज थी की सचिन तेंदुलकर का ध्यान हट ही नहीं रहा था. इरफान ने बताया कि अगले दिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच था, जो जल्दी खत्म हो गया. मैच के बाद सचिन ने उन्हें बुलाया और पूछा, क्या घर पर कल की बिरयानी बची है ? इसके जवाब में पठान ने कहा, कल की तो नहीं है, लेकिन मैं फ्रेश बनवा दूंगा. इरफान पठान ने कहा, मुझे उस वक्त सचिन पाजी की फरमाइश पूरी न कर पाने का अफसोस हुआ.
Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…
दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…
प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…
1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…
फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…
मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…