खेल

कौन हैं Saweety Boora? जानें कैसे किसान की बेटी बनी कबड्डी खिलाड़ी से बॉक्सिंग वर्ल्ड की नई चैंपियन

Saweety Boora Story: भारतीय महिला मुक्केबाज़ स्वीटी बूरा – जो हरियाणा से ताल्लुक रखती हैं. उन्होंने एक बार फिर देश का नाम रोशन किया है. हिसार की रहने वाली स्वीटी बूरा ने वर्ल्ड महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता है. शनिवार (25 मार्च) को स्वीटी ने यह मुकाबला 81 किलोग्राम भार वर्ग में चीन की बॉक्सर वांग लीना को 4-1 से हराकर यह मैच जीता.

अपनी तीसरी महिला मुक्केबाजी चैम्पियनशिप खेल रही बूरा ने गोल्ड मेडल जीतकर भारत को इस आयोजन के इतिहास में अपना 12वां गोल्ड मेडल जीतने में मदद की.  मगर क्या स्वीटी बूरा का ये सफर इतना आसान था. जी, नहीं इस खिलाड़ी ने अपने जीवन में कई संघर्ष और बाधाओं को पार करते हुए ये मुकाम हासिल किया.

ये भी पढ़ें: World Boxing Championship: भारतीय बॉक्सर नीतू घंघास बनीं वर्ल्ड चैंपियन, मंगोलिया की मुक्केबाज को 5-0 से हराकर किया गोल्ड पर कब्जा

स्वीटी के लिए आसान नहीं रहा ये सफर

महिला वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वीटी ने बड़ी जीत दर्ज की. लेकिन उनके लिए यहां तक पहुंचने का सफर आसान नहीं रहा. हैरान करने वाली बात यह है कि स्वीटी पहले एक कबड्डी खिलाड़ी थीं. 15 साल की उम्र तक तो वह स्टेट लेवल तक पहुंच चुकी थीं. मगर उसके बाद अपने पिता के कहने पर उन्होंने बॉक्सिंग की तरफ रुख किया. बता दें स्वीटी के पिता पेशे से किसान हैं.

स्वीटी के घर की आर्थिक स्थिति कमजोर थी. उनके पिता पिता महेंद्र सिंह एक छोटे किसान थए, जिस वजह से उन्हेंकई मुश्किलों का सामना करना पड़ता था. लेकिन स्वीटी के पिता ने तमाम रिशतेदारों और गांव वालो की बातों को नजर अंदाज करते हुए हर कदम पर अपनी बेटी का साथ दिया. यहां तक की उन्होंने स्वीटी को हरियाणा से बाहर भी भेजा.

शादी के बाद पति ने भी दिया साथ

स्वीटी बूरा की शादी रोहतक के दीपक हुड्‌डा के साथ पिछले साल हुई थी. दीपक भारतीय कबड्‌डी टीम के कप्तान है. शादी के बाद भी स्वीटी ने अपना खेल और प्रैक्टिस जारी रखा. उनके इस मुकाम तक पहुंचने में उनके पति दीपक हुड्डा का भी बड़ा योगदान है.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

40 minutes ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

1 hour ago