Shehnaaz Gill Dating Rumours: आईपीएल का सीजन हो और मैदान पर ग्लैमर का तड़का न लगे ऐसा तो हो ही नहीं सकता. हाल ही में रायपुर में हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के मुकाबले में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला. मैच तो अपनी जगह था लेकिन स्टैंड्स में बैठी शहनाज गिल ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया. शहनाज यहां RCB को चीयर करने पहुंची थीं, लेकिन सोशल मीडिया की दुनिया ने अपनी ही एक अलग स्कोरबोर्ड चलानी शुरू कर दी.
आखिर क्या चल रहा है दोनों के बीच?
जैसे ही शहनाज की तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए इंटरनेट पर कयासों का दौर शुरू हो गया. लोगों ने शहनाज का नाम RCB के स्टार क्रिकेटर देवदत्त पडिक्कल के साथ जोड़ना शुरू कर दिया है. यह चर्चा तब और तेज हो गई जब शहनाज ने RCB को सपोर्ट करते हुए एक फैन वीडियो शेयर किया. बस फिर क्या था फैंस ने पूछना शुरू कर दिया कि क्या यह एक्साइटमेंट सिर्फ क्रिकेट के लिए है या कहानी कुछ और है?
दिलचस्प बात यह है कि न तो शहनाज और न ही देवदत्त ने इन खबरों पर कोई प्रतिक्रिया दी है. जहां कुछ लोग इस डेटिंग अफवाह को लेकर चटकारे ले रहे हैं, वहीं शहनाज के असली फैंस उनके बचाव में भी उतर आए हैं. समर्थकों का कहना है कि अगर कोई महिला स्टेडियम में मैच देखने जाती है, तो उसे जबरदस्ती किसी खिलाड़ी के साथ जोड़ना गलत है.
View this post on Instagram
पहले भी जुड़ चुके हैं नाम
बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब शहनाज का नाम किसी के साथ जोड़ा जा रहा है. एक्ट्रेस के लिए पर्सनल लाइफ को लेकर होने वाली ये चर्चाएं नई नहीं हैं. इससे पहले फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ के दौरान उनका नाम को-स्टार राघव जुयाल के साथ खूब उछला था. हालांकि, बाद में राघव ने साफ कर दिया था कि वे सिर्फ अच्छे दोस्त हैं और इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है. फिलहाल देवदत्त के साथ उनके नाम का जुड़ना भी सिर्फ एक अफवाह ही नजर आता है.
ये भी पढ़ें- रणवीर सिंह की ‘Dhurandhar’ को टक्कर देने चली पाकिस्तानी फिल्म ‘मेरा लयारी’ का निकला दम, पहले दिन बिकी सिर्फ 22 टिकटें
काम के मोर्चे पर काफी बिजी हैं ‘पंजाब की कैटरीना’
अफवाहों से दूर, शहनाज अपने करियर पर पूरा फोकस कर रही हैं. उनके पास आने वाले समय में कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं. उनकी फिल्म ‘इश्कनामा’ (Ishqnama) 24 जुलाई 2026 को दुनिया भर में रिलीज होने के लिए तैयार है. इसके अलावा वह दिलजीत दोसांझ और सोनम बाजवा के साथ फिल्म ‘रन्ना च धन्ना’ (Ranna Ch Dhanna) में भी नजर आएंगी.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

