Bharat Express DD Free Dish

रणवीर सिंह की ‘Dhurandhar’ को टक्कर देने चली पाकिस्तानी फिल्म ‘मेरा लयारी’ का निकला दम, पहले दिन बिकी सिर्फ 22 टिकटें

बड़े दावे और भारी शोर-शराबे के बीच रिलीज हुई पाकिस्तानी फिल्म ‘मेरा लयारी’ का बॉक्स ऑफिस पर बेहद शर्मनाक अंजाम हुआ है. फिल्म ने पहले दिन देशभर में महज 22 टिकटें बेचीं, जिसके बाद कई सिनेमाघरों ने इसके शो कैंसिल कर दिए. जानिए आखिर क्यों आयशा उमर और दनानीर मुबीन जैसे बड़े नाम भी इस फिल्म को फ्लॉप होने से नहीं बचा पाए.

Mera Lyari, Box Office Disaster, Pakistani Movies

Mera Lyari Movie: पाकिस्तान की फिल्म इंडस्ट्री को अपनी नई फिल्म ‘मेरा लयारी’ (Mera Lyari) से बड़ी उम्मीदें थीं. फिल्म को लेकर माहौल ऐसा बनाया गया था मानो ये रणवीर सिंह की सुपरहिट फिल्म ‘धुरंधर’ को कड़ी टक्कर देने वाली है. लेकिन हकीकत इसके बिल्कुल उलट निकली. रिलीज होते ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई है और इसकी परफॉर्मेंस को ‘डिजास्टर’ कहना भी शायद कम होगा.

पहले ही दिन शो हुए कैंसिल

ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो 8 मई 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म को देखने के लिए दर्शकों ने जरा भी दिलचस्पी नहीं दिखाई. आलम ये था कि पाकिस्तान के कई सिनेमाघरों को फिल्म रिलीज के पहले ही दिन इसे उतारना पड़ा. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पूरे देश में फिल्म के पहले दिन सिर्फ 22 टिकट ही बिक पाए. इतने कम दर्शक देख थियेटर मालिकों ने हाथ खड़े कर दिए और शो कैंसिल करने का फैसला लिया. अब सोशल मीडिया पर फिल्म का जमकर मजाक उड़ रहा है और लोग इसे बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं.

आखिर क्यों पिटी फिल्म?

फिल्म की कहानी कराची के लयारी इलाके की लड़कियों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो रूढ़िवादी सोच से लड़कर अपनी पहचान बनाने की कोशिश करती हैं. हालांकि फिल्म का मुद्दा काफी गंभीर और जरूरी था, लेकिन इसकी कमजोर कहानी और प्रेजेंटेशन दर्शकों के गले नहीं उतरी.

दिलचस्प बात ये है कि रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ पाकिस्तान में बैन थी, लेकिन वहां के लोगों ने इसके पाइरेटेड वर्जन को धड़ल्ले से देखा. इसी क्रेज को देखते हुए ‘मेरा लयारी’ जैसी फिल्में बनाने का फैसला लिया गया था ताकि स्थानीय कहानियों को प्रमोट किया जा सके पर ये दांव उल्टा पड़ गया.

ये भी पढ़ें- एक बेटे के पिता है दिलजीत दोसांझ, शादी को दुनिया से छिपाकर रखने की क्या होगी वजह?

बड़े नाम भी नहीं बचा सके डूबती नैया

बता दें कि अबू अलीहा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आयशा उमर, दनानीर मुबीन और सामिया मुमताज जैसे बड़े और जाने-पहचाने सितारे शामिल थे. अच्छी स्टार कास्ट और भारी हाइप के बावजूद फिल्म को ओपनिंग भी नसीब नहीं हुई. जानकारों का मानना है कि केवल किसी बड़ी फिल्म से तुलना कर देने भर से दर्शक सिनेमाघर नहीं आते, उसके लिए कंटेंट में दम होना भी जरूरी है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read