होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Photo- BCCI (@BCCI)/Twitter
Shreyas Iyer India vs New Zealand: श्रेयस अय्यर पीठ की चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. दाएं हाथ का बल्लेबाज टीम इंडिया के वनडे टीम का एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी है. ब्लैक कैप्स के खिलाफ वनडे सीरीज में श्रेयस अय्यर की एक बड़ी भूमिका निभाने की उम्मीद थी. लेकिन स्टार बल्लेबाज की कमी टीम इंडिया के लिए एक बड़ा झटका है. अय्यर की जगह रजत पाटीदार को टीम में शामिल किया है. पाटीदार पिछले साल दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज का हिस्सा थे. लेकिन उन्होंने अभी तक अपना वनडे डेब्यू नहीं किया है और उम्मीद की जा रही है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्हें टीम में मौका मिलेगा. दाएं हाथ का बल्लेबाज आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलता है.
बीसीसीआई ने दी जानकारी
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बयान जारी कर यह जानकारी दी है. उन्होंने बताया है कि श्रेयस को पीठ में चोट लगने के कारण सीरीज से बाहर रखा गया है… अब रिहैब के लिए श्रेयस अय्यर को बेंगलुरु स्थिति नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) भेजा गया है.
ये भी पढ़ें: Men’s Hockey World Cup: दमदार टीम, शानदार फॉर्म… क्या खत्म होगा 48 साल का इंतजार?
साल 2022 श्रेयस अय्यर के लिए रहा यादगार
श्रेयस अय्यर के लिए साल 2022 यादगार रहा. उन्होंने 17 मैचों में भारत के लिए सर्वाधिक 724 रन बनाकर वर्ष का समापन किया. उन्होंने 55.69 की औसत और 91.52 की स्ट्राइक-रेट के साथ बल्लेबाजी की. मगर उनके लिए साल 2023 की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. फैंस को उम्मीद थी की वो न्यूजीलैंड के खिलाफ दमदार वापसी करेंगे. मगर अफसोस उनकी इंजरी ने उन्हें टीम से बाहर कर दिया. 28 वर्षीय इस खिलाड़ी ने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में शुरुआत की. लेकिन उन्हें बड़े स्कोर में नहीं बदल सके. अय्यर ने दसुन शनाका के नेतृत्व वाली टीम के खिलाफ तीन पारियों में 28, 28 और 38 रन बनाए। अय्यर अभी टी20ई टीम का हिस्सा नहीं हैं.
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: पोंटिंग-सहवाग का रिकॉर्ड निशाने पर, फॉर्म में लौटे Virat Kohli मचाएंगे धमाल
भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल
– भारत बनाम न्यूजीलैंड, पहला वनडे मैच; 18 जनवरी (हैदराबाद) – दोपहर 1.30 बजे
– भारत बनाम न्यूजीलैंड, दूसरा वनडे मैच; 21 जनवरी (रायपुर) – दोपहर – 1.30 बजे
-भारत बनाम न्यूजीलैंड, तीसरा वनडे मैच; 24 जनवरी (इंदौर) – दोपहर – 1.30 बजे
वनडे सीरीज के लिए भारत और न्यूजीलैंड की टीमें
IND: रोहित शर्मा (C), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, केएस भरत, हार्दिक पांड्या, वॉशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, कुलदीप यादव और मोहम्मद शमी
Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे ने अप्रेंटिस के 4,651 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके…
Donald Trump: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद ईरान के कट्टरपंथियों…
Delhi to Patna Vande Bharat Special Train: छठ पर्व पर यात्रियों की भीड़ को कम…
Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…
7100TH DIWALI 2026 LAKSHMI PUJA SPECIAL: इस वर्ष दीपावली 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाई…
दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…