होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Photo- BCCI (@BCCI)/Twitter
KL Rahul-Shubman Gill: इंदौर में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट को लेकर टीम इंडिया की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है. तीसरे टेस्ट से पहले भारत के सामने बड़ा सवाल था, क्या शुभमन गिल आउट ऑफ फॉर्म केएल राहुल की जगह लेंगे? ऐसा हुआ भी क्योंकि जब तीसरे टेस्ट के पहले दिन भारत की प्लेइंग-11 का ऐलान हुआ तो शुभमन गिल को प्लेइंग-11 में राहुल की जगह शामिल किया गया था. दुर्भाग्य से पहली पारी में गिल का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा. वह 18 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हुए. मगर इस बीच गिल-राहुल से जुड़ा एक नया मामला सोशल मीडिया पर खूब सर्खियों में है. दरअसल गिल के ड्रेसिंग रूम में पहुंचने के बाद जो हुआ वह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. गिल ने राहुल से हाथ मिलाया और उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद से ही वायरल हो रही है. इस फोटो पर फैंस का खूब रिएक्शन आ रहा है.
फैंस का रिएक्शन
नागपुर और दिल्ली में दो बड़ी हार के बाद ऑस्ट्रेलिया को इंदौर में एक अच्छी शुरुआत की जरूरत थी और रोहित के पहले बल्लेबाजी करने के बाद उन्हें वही मिला. 109 रन पर पूरी भारतीय टीम सिमट गई. ऑस्ट्रेलिया के स्पिनरों ने इंदौर की पिच का पूरा फायदा उठाया.
फिर फ्लॉप रहा भारत का टॉप ऑर्डर
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में बेशक भारतीय टीम आगे चल रही है. लेकिन बार-बार टॉप ऑर्डर का फ्लॉप होना भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है. नागपुर और दिल्ली के बाद इंदौर में भी भारतीय टीम का टॉप ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह ढह गया. विकेट कगिरने की शुरुआत कप्तान रोहित शर्मा से हुई और उसके बाद लगातार टीम ने विकेट गंवाया. बतौर ओपनर केएल राहुल की जगह टीम में शुभमन गिल को मौका मिला लेकिन वो भी महज 21 रन बना सके.
तीसरे टेस्ट में मुश्किल में भारत
इंदौर की पिच ने बल्लेबजों को शुरू के आधे घंटे में ही बहुत परेशान किया है, जिसके कारण बल्लेबाजों को स्पिनर्स की गेंद संभालना बेहद मुश्किल हो रहा है. वहीं स्टीव स्मिथ की अगुवाई में ऑस्ट्रेलिया की टीम का मनोबल जरूर ऊंचा है. तीसरे टेस्ट मैच में स्टार्क भी खेल रहे हैं जबकि कैमरन ग्रीन को भी ऑस्ट्रेलिया की तरफ से प्लेइंग 11 में जगह मिली है.
अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…
महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…
दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी…
Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…
INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…
चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…