Bharat Express DD Free Dish

“मेरा सच्चा प्यार है..”, शादी टूटने के बाद Smriti Mandhana ने पहली बार तोड़ी चुप्पी

Smriti Mandhana ने शादी टूटने के बाद पहली बार लोगों के सामने अपनी भावनाएं साझा कीं. उन्होंने बताया कि पर्सनल लाइफ में चाहे कुछ भी हो, उनके लिए क्रिकेट ही सबसे बड़ी प्रेरणा और प्यार है.

Smriti Mandhana First Statement

Smriti Mandhana First Statement: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उप-कप्ताम Smriti Mandhana पिछले कई दिनों से अपनी शादी को लेक सुर्खियों में बनी हुई हैं. म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल के साथ उनकी शादी रद्द हो चुकी है. ऐसे में सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अटकलें लगाई जाने लगी. हालांकि दोनों ने ही शादी खत्म होने की वजह को रिवील नहीं किया और परिवार को प्रावेसी देने की अपील की है.

वहीं अब शादी रद्द होने के बाद पहली बार स्मृति मंधाना को सार्वजनिक रूप से अपनी भावनाएं शेयर करते हुए देखा गया है. एमेजॉन संभव समिट में पहुंचकर मंधाना ने अपने दिल की बात साफ-साफ बताई. उन्होंने कहा, “पर्सनल लाइफ में चाहे कुछ भी हो, मेरे लिए क्रिकेट ही मेरी सबसे बड़ी ताकत और सच्चा प्यार है”

मंधाना ने बताया कि वो हमेशा साधारण सोच रखती हैं और चीजों को जरूरत से ज्यादा बड़ा नहीं बनातीं. उनका मानना है कि मेहनत और खेल पर भरोसा ही उन्हें हर चुनौती से लड़ने की शक्ति देता है.

क्यों हुई शादी रद्द?

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी 23 नवंबर 2025 को तय थी. लेकिन उसी दिन क्रिकेटर के पिता को हार्ट अटैक आया, जिसके कारण शादी को टालना पड़ा. इसके बाद सोशल मीडिया पर पलाश मुच्छल की कुछ फर्ल्टी चैट्स लीक होने से हलचल मची और उन्हें चीटिंग के आरोपों का सामना करना पड़ा.

7 दिसंबर 2025 को स्मृति और पलाश ने दोनों के इंस्टाग्राम अकाउंट से स्टोरी साझा कर अपनी शादी रद्द होने की जानकारी दी और लोगों से प्राइवेसी बनाए रखने की अपील की. हालांकि आज तक भी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि दोनों ने शादी को खत्न करने का फैसला क्यों लिया है.

ये भी पढ़ें- ICC Rankings 2025: Ro-Ko का ICC रैंकिंग में दबदबा! बुमराह बनें टेस्ट में नंबर-1, देखें पूरी लिस्ट

क्रिकेट में ही सबसे बड़ी प्रेरणा

एमेजॉन संभव समिट में मंधाना ने कहा, “मैं हमेशा सरल जीवन जीने की कोशिश करती हूं. पर्दे के पीछे की मेहनत ही मेरे और टीम के काम को परिभाषित करती है. क्रिकेट के मैदान पर जब मैं बल्लेबाजी के लिए जाती हूं, तो हर कदम पर आत्मविश्वास महसूस करती हूं.”

स्मृति ने यह भी याद दिलाया कि 2 नवंबर 2025 को भारत की महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर पहली बार ODI वर्ल्ड कप जीता था, और यह जीत उनके लिए बेहद खास है. “इंडियन जर्सी पहनना ही मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा है. बचपन से ही मेरा सपना था कि लोग मुझे ‘वर्ल्ड चैंपियन’ कहें. क्रिकेट के बिना मेरा जीवन अधूरा है.”

फैंस से प्राइवेसी की अपील

शादी रद्द होने के बाद स्मृति ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी डाली थी उन्होंने लिखा था कि, “इस मुश्किल दौर में दोनों परिवारों की प्राइवेसी का सम्मान करना बेहद जरूरी है.” उन्होंने सभी फैंस से गुजारिश की कि व्यक्तिगत मामलों में अफवाहों पर ध्यान न दें और क्रिकेट पर ही ध्यान केंद्रित करें.

Also Follow Bharat Express on Youtube

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read