खेल

Team India: रोहित शर्मा पर सौरव गांगुली ने कही बड़ी बात, वर्ल्ड कप से है सीधा कनेक्शन!

Sourav Ganguly on Rohit Sharma: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की हाल ही में 209 रन की हार ने कप्तानी और कोचिंग पर बहस छेड़ दी है. टीम इंडिया की हार से फैंस काफी निराश हैं और अब सब टीम इंडिया में बदलाव की मांग उठा रहे हैं. बतौर कप्तान रोहित शर्मा का यह पहला फाइनल था. डब्ल्यूटीसी फाइनल में भारत की हार पर हाहाकार मचा है. हर कोई इस हार के पीछे की वजह जानना चाहता है, साथ ही सवाल ये भी है कि आखिर टीम इंडिया से चूक कहां हो रही है. इस मुद्दे पर अब पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने बड़ी बात कही है.

रोहित और राहुल के नेतृत्व में भारत का भाग्य काफी खराब रहा. आईसीसी टूर्नामेंट में टीम इंडिया लगातार फ्लॉप हो रही है. खासतौर पर जब से टीम नए कोच और कप्तान के अगुवाई में मैदान में उतरी तब से लेकर अब टीम इंडिया का आईसीसी इवेंट में रिकॉर्ड और ज्यादा खराब हो रहा है. इस फ्लाप शो के बाद रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ की किरकिरी हो रही है. वहीं दूसरी ओर सौरव गांगुली ने इन दो दिग्गजों पर अभी भी अपना भरोसा जताया है.

ये भी पढ़ें: VIDEO: एक गलती के चलते खड़ा हुआ बखेड़ा, लियोनेल मेसी को चीन के एयरपोर्ट पर रोका गया

इंडिया टुडे के साथ एक इंटरव्यू में, भारत के पूर्व कप्तान और पूर्व-बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली से भी पूछा गया कि क्या उन्हें भी लगता है कि टीम इंडिया में बड़े बदलाव की आवश्यकता है. गांगुली ने कहा, ” मैं चाहता हूं कि रोहित बिना डरे टीम की कप्तानी करते रहें. 4 महीने बाद वनडे का वर्ल्ड कप है. एक टीम जिसमें रोहित, गिल, कोहली, हार्दिक, जडेजा, बुमराह, शमी, सिराज और दूसरे बेहतरीन खिलाड़ी है, वो कभी ना कभी तो जीतेगी ही.”

टीम में बदलाव करना एक चयनकर्ता का काम है लेकिन सोशल मीडिया कैसे प्रभावित करता है?  अगर आप मुझसे पूछें कि भारत का कप्तान और कोच कौन होना चाहिए और कौन होगा? मौजूदा समय में रोहित और राहुल बेस्ट हैं. कम से कम विश्व कप तक यह जारी रहेगा. वैसे मुझे नहीं पता है कि विश्व कप के बाद रोहित के दिमाग में क्या है और वह क्या करना चाहता है. इस समय भारत के लिए कोच और कप्तान दो सर्वश्रेष्ठ हैं.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

INDIA रैली पर बीजेपी का पलटवार: संबित पात्रा बोले- सिर्फ हथकंडों से कोई PM नहीं बनता

दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी…

2 minutes ago

बांग्लादेश में फिर सड़कों पर उतरे लोग, राजधानी ढाका समेत गाजीपुर में क्यों लगाई आग, क्या है वजह?

Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…

1 hour ago

‘ज्ञानेश कुमार रात में सो नहीं पा रहे होंगे’, महारैली में राहुल गांधी का CEC पर हमला

INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…

2 hours ago

‘मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत’, राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर बरसे अमित शाह

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…

2 hours ago

रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: अखिलेश बोले- ‘1.27 करोड़ वोट काटकर हार छुपाना चाहती है बीजेपी’

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…

2 hours ago

INDIA गठबंधन की महारैली से गरमाई सियासत: राहुल गांधी का आरोप- कनॉट प्लेस में जबरन बंद कराई गईं दुकानें

INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…

2 hours ago