Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

WTC 2023-25 के फाइनल में साउथ अफ्रीका, अब दूसरे स्थान के लिए 3 टीमों में जंग

WTC 2023-25: साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को हराकर 2023-25 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बना ली है. अब भारत, ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच फाइनल में प्रवेश के लिए मुकाबला जारी है.

South Africa Cricket Team WTC Final

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची साउथ अफ्रीका (फोटो- ICC)

WTC 2023-25 Final: साउथ अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2023-25 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में जगह बना ली है. टेम्बा बावुमा की कप्तानी में साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को सेंचुरियन टेस्ट में 2 विकेट से हराया और 148 रन के लक्ष्य को चौथे दिन के दूसरे सत्र में प्राप्त किया. यह साउथ अफ्रीका की पहली बार WTC फाइनल में प्रवेश करने की उपलब्धि है. हालांकि, लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका ने 99 रन पर 8 विकेट खो दिए थे, लेकिन मार्को जानसेन और कगिसो रबाडा ने 51 रनों की नाबाद साझेदारी करके टीम को जीत दिलाई.

WTC के फाइनल में साउथ अफ्रीका

रबाडा 31 और जानसेन 16 रन पर नॉटआउट रहे. पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास ने दूसरी पारी में शानदार गेंदबाजी की और 6 विकेट लिए, लेकिन जानसेन-रबाडा की जोड़ी ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया. अब दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा और अंतिम टेस्ट 3 जनवरी से केपटाउन में खेला जाएगा. अब साउथ अफ्रीका के साथ फाइनल में पहुंचने के लिए भारत, ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच मुकाबला जारी है.

WTC 2023-2025 पॉइंट्स टेबल

WTC Point Table 2023-2025


ये भी पढ़ें- बुमराह की घातक गेंदबाजी के बाद ऑस्ट्रेलियाई पुछल्ले बल्लेबाजों ने वापसी की, मेजबान टीम की बढ़त 333 पहुंची


लॉर्ड्स में खेला जाएगा WTC फाइनल 

न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, पाकिस्तान, बांग्लादेश और वेस्टइंडीज पहले ही रेस से बाहर हो चुके हैं. WTC का फाइनल 2024 में 11-15 जून के बीच इंग्लैंड के लॉर्ड्स में खेला जाएगा. भारत के लिए फाइनल में पहुंचने का समीकरण साफ है. अगर भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दोनों टेस्ट जीतती है, तो वह फाइनल में पहुंच जाएगी. यदि भारत सीरीज 2-1 से जीतता है, तो उसे उम्मीद करनी होगी कि श्रीलंका ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कम से कम एक टेस्ट ड्रॉ कराए. अन्य स्थितियों में भारत को श्रीलंका के परिणामों पर निर्भर रहना होगा. इस चक्र के तहत टेस्ट मैचों में जीत पर 12 अंक, ड्रॉ पर 4 अंक और टाई पर 6 अंक मिलते हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital