देश

MP Election: बीजेपी की जीत के बाद CM शिवराज से मिलने पहुंचे कमलनाथ, गुलदस्‍ता भेंटकर दी बधाई- VIDEO

Kamal Nath meets Shivraj Singh Chouhan: मध्‍य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करार हार हुई. दो तिहाई बहुमत के साथ जीती भारतीय जनता पार्टी (BJP) यहां सत्‍ता में बरकरार रहेगी. मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रमुख कमलनाथ आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलने गए. दोनों की मुलाकात का वीडियो सामने आया है. कमलनाथ ने हार का दर्द भुलाकर, शिवराज सिंह चौहान को गुलदस्‍ता भेंट किया और उनको जीत की बधाई दी.

कमलनाथ ने मीडियाकर्मियों से कई बातें कहीं. मीडियाकर्मियों से मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रमुख कमलनाथ ने भोपाल में कहा, “मैं अभी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिला हूं और उन्हें जीत की बधाई दी है. जब मैं मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री बना था तो वो भी मुझे बधाई देने आए थे. आज मैंने उन्हें आश्वस्त किया कि हम विरोधी दल के रहेंगे, परंतु हम प्रदेश हित में जो भी कर सकते हैं वो करेंगे…”

230 सीटों में से 163 सीटें भाजपा को मिलीं

बता दें कि, ​3 दिसंबर को जारी हुए मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के ​परिणामों में कांग्रेस पार्टी को 66 सीटों से संतोष करना पड़ा. वहीं, भारतीय जनता पार्टी (BJP) को मध्यप्रदेश की 230 सीटों में से 163 सीटें मिली हैं. संख्या पर गौर करें तो मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा ने दो तिहाई बहुमत से जीत दर्ज की है. वहीं, भाजपा का वोट शेयर भी 7.53% बढ़ गया है. चौंकाने वाली बात यह भी है कि सपा, बसपा, AAP और निर्दलियों का इस चुनाव में खाता तक नहीं खुला. मात्र एक सीट भारत आदिवासी पार्टी (BAP) ने जीती है.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

3 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

3 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

4 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

4 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

4 hours ago