खेल

LSG vs SRH: प्रेरम माकंड-निकोलस पूरन की तूफानी पारी, लखनऊ की 7 विकेट से जीत, हैदराबाद का खेल खत्म

LSG vs SRH Match Highlights: आईपीएल के 58वें मुकाबले में फैंस ने खूब लुफ्त उठाया. इस हाई थ्रिलर मैच में गेंदबाजों का कहर भी दिखा तो कुछ बल्लेबाजों ने भी जमकर चौके-छक्के की बारिश की. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 183 रन का लक्ष्य लखनऊ के सामने रखा. जवाब में LSG की शुरुआत अच्छी नहीं रही. मगर नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने आए प्रेरम माकंड की शानदार पारी और निकोलस पूरन के तूफान ने हैदराबद की हार की कहानी लिखी. लखनऊ ने 183 रन के लक्ष्य को 19.2 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर हासिल किया.

प्रेरम माकंड-निकोलस पूरन की तूफानी पारी

इस मैच में जब लखनऊ बल्लेबाजी करने आई तो करीब 11-12 ओवर तक मैच पर हैदराबाद का कब्जा दिखा. लेकिन उसके बाद प्रेरम माकंड और निकोलस पूरन की तूफानी पारी ने मैच ऐसा पलटा की SRH को संभलने का मौका ही नहीं मिला. 183 रन का टारगेट लखनऊ के बल्लेबाजों ने 19.2 ओवर में 3 विकेट पर हासिल कर लिया. 54 पर दो विकेट गंवाने के बाद मार्कस स्टोइनिस ने प्रेरक मांकड़ के साथ अर्धशतकीय साझेदारी की. इसके बाद निकोलस पूरन ने 13 गेंद में  44 रन की धुंआधार पारी खेली और मैच अपनी टीम के नाम किया.

ये भी पढ़ें: VIDEO: IPL 2023 में No Ball विवाद, दर्शकों की भी हुई एंट्री, लखनऊ vs हैदराबाद में लगे कोहली-कोहली के नारे

हैदराबाद ने बनाए 182 रन

हैदराबाद ने टॉस जीतकर बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 182 रन बनाए. हेनरिक क्लासेन ने 47 रनों की पारी खेली, जबकि अब्दुल समद 37 रन पर नाबाद लौटे, वहीं ओपनर अनमोलप्रीत ने 36 रन का योगदान दिया. क्रुणाल पंड्या को दो विकेट मिले, जबकि युद्धवीर, आवेश खान, यश ठाकुर और अमित मिश्रा के हिस्से 1-1 विकेट आया.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

छूट न जाए बिहार-यूपी वाली ट्रेन…! दिवाली-छठ से ठीक पहले बदल गया टाइम टेबल, जान लें नया शेड्यूल

दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…

10 minutes ago

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया कैसे चुनौतियों का सामना कर हासिल होती है सफलता

PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…

19 minutes ago

तमिलनाडु में आधी रात बड़ा जेल ब्रेक! 17 कैदी फरार, तलाश में उतरीं 17 टीमें

Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…

54 minutes ago

Jio प्लेटफॉर्म्स IPO का अलॉटमेंट फाइनल: ग्रे मार्केट में तगड़ा उछाल, लिस्टिंग पर मालामाल होंगे निवेशक

निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…

1 hour ago

सोना ₹1,457 महंगा, चांदी स्थिर; जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…

1 hour ago

MLC Election Result: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों के नतीजे आज, जानें किसके सिर सजेगा ताज?

उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…

2 hours ago